Wednesday, October 02, 2024

राजस्थान का करेंट अफेयर्स | Current Affairs of Rajasthan | September, 2024 | Current Affairs for All Competitive Exams 2024

 राजस्थान का करेंट अफेयर्स  

Current Affairs of Rajasthan  

September, 2024 (II)

Current Affairs for All Competitive Exams 2024

सूर्यकांता व्यास
  • भाजपा की वरिष्ठ नेता और जोधपुर के सूरसागर विधानसभा सीट से कई बार विधायक रहीं सूर्यकांता व्यास का निधन हो गया है।
  • 87 वर्षीय सूर्यकांता व्यास को 'जीजी' के नाम से जाना जाता है।
  • भारतीय राजनीतिज्ञ और राजस्थान में पुष्करणा ब्राह्मण समुदाय की एक हस्ती थीं।
  • सूर्यकांता व्यास मूलरूप से जोधपुर की रहने वाली थीं।
  • उन्होंने राजस्थान विधानसभा में छह बार सेवा की, 2008 में सूरसागर निर्वाचन क्षेत्र में जाने से पहले जोधपुर निर्वाचन क्षेत्र से तीन बार चुनाव लड़ा। 
  • वे जोधपुर की जोधपुर सीट से 3 बार एवं सूरसागर विधानसभा सीट से 3 बार विधायक निर्वाचित हुई।
  • सबसे पहले वे वर्ष 1990 में विधायक बनीं।
  • उसके बाद वर्ष 1993 के विधानसभा चुनावों में भी उन्होंने जीत दर्ज की।
  • वर्ष 2003, 2008, 2013 और 2018 भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंची।
  • सार्वजनिक जीवन में स्वर्गीय सूर्यकांता व्यास अपने मृदु व्यवहार और मिलनसारिता की प्रवृति के कारण जनता के बीच एक लोकप्रिय नेता के रूप में सदैव याद रखी जाएंगी।
  • विधायक रहते हुए स्व. 'जीजी' ने लोकतांत्रिक मूल्यों को समृद्ध बनाते हुए श्रेष्ठ संसदीय परंपराएं स्थापित की।
  • उनका निधन प्रदेश की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है।
  • सूर्यकांता व्यास ऐसी नेता थीं जिन्हें कांग्रेस सहित अन्य राजनैतिक पार्टियों के नेता भी बहुत पसंद करते थे।


रावतभाटा : प्रदेश के पहले 700 मेगावाट परमाणु रिएक्टर में धड़कन शुरू, देश की 25वीं इकाई बनी
  • प्रदेश की पहली 700 मेगावाट की 7वीं इकाई में पहली बार क्रांतिकता (क्रिटिकलिटी रिएक्टर में नियंत्रित परमाणु विखंडन प्रतिक्रिया) पूरी हो गई।
  • इसी के साथ देश में 25वें परमाणु रिएक्टर का जन्म हो गया है।
  • जो महीने बाद इस इकाई में विद्युत उत्पादन शुरू होगा, तब इसे चलना माना जाएगा।
  • मुंबई से विशेष रूप से नाभिकीय ऊर्जा निगम के डायरेक्टर ऑपरेशन विनीत कुमार, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ऑपरेशन एसडी परसवार व स्थल निदेशक सुनील गाडगिल भी मौजूद रहे
  • राजस्थान परमाणु बिजलीघर के केंद्र निदेशक एसके मालवीय ने बताया कि राजस्थान परमाणु बिजलीघर की सातवीं इकाई ने परमाणु विखंडन प्रक्रिया पूरी कर ली है और यह इकाई सफलतापूर्वक क्रांतिकता हासिल कर चुकी है।
  • 700 मेगावाट की इकाई के लिए दो कूलिंग टावर की आवश्यकता होती है।
  • एक कूलिंग टावर नवंबर तक पूरा होने की उम्मीद बताई जा रही है।
  • इससे लगभग 50% बिजली का उत्पादन ही हो पाएगा।
  • परियोजना की लागत 17 हजार करोड़ है।
  • सातवीं इकाई देश की सिल्वर जुबली रिएक्टर के रूप में गिनी जाएगी
  • देश में इस समय 24 परमाणु बिजलीघर बिजली उत्पादन कर रहे हैं, जिनकी क्षमता 8080 मेगावाट है।

प्रदेश का पहला वेस्ट टू एनर्जी प्लांट
  • राजस्थान के पहले 180 करोड़ के प्रोजेक्ट से जमवारामगढ़ रोड पर लांगडियावास में वेस्ट टू एनर्जी प्लांट लगाया है।
  • यह प्रोजेक्ट मार्च 2025 तक पूरा हो जाएगा।
  • इसके बाद प्लांट में प्रतिदिन 1000 टन कचरे की खपत होगी।
  • इससे एक घंटे में 12 मेगावाट बिजली उत्पन्न होगी यानी एक घंटे में 12000 यूनिट बिजली बनेगी।
  • यह प्लांट सातों दिन 24 घंटे काम करेगा।
  • साल में औसतन 330 दिन प्लांट में बिजली बनाई जाएगी।
  • इस तरह पूरे साल में 3.30 लाख टन कचरे से 95 हजार मेगावाट यानी 9.5 करोड़ यूनिट बिजली शहरवासियों को मिलेगी।
  • देश में ऐसा वेस्ट टू एनर्जी प्लांट दिल्ली, हैदराबाद, पुणे व जबलपुर आदि शहरों में लगा है।
  • राजस्थान के इस पहले वेस्ट टू एनर्जी प्लांट में बनने वाली बिजली ग्रिड सिस्टम से डिस्कॉम को सप्लाई की जाएगी।
  • वहां से शहरवासियों को यह बिजली मिलेगी।

मंडा रीको औद्योगिक क्षेत्र में बनेगी केंद्र की पहली ट्रांसफॉर्मर टेस्टिंग लैबट्रांसफॉर्मर के शॉर्ट सर्किट का टेस्ट होगा
  • केंद्रीय उपभोक्ता मंत्रालय की राष्ट्रीय परीक्षणशाला मंडा रीको औद्योगिक क्षेत्र में ट्रांसफॉर्मर टेस्टिंग लेबोरेट्री बना रही है।
  • भारत सरकार की पूरे भारत में यह पहली ट्रांसफॉर्मर टेस्टिंग लेबोरेट्री होगी।
  • इसमें 10 एमवीए क्षमता तक के ट्रांसफॉर्मर के शार्ट सर्किट टेस्ट की जांच होगी।
  • ट्रांसफॉर्मर की संपूर्ण टेस्टिंग शॉर्ट सर्किट टेस्ट सहित करने वाली केद्र सरकार की यह पहली लैब होगी।
  • इसके लिए केंद्र सरकार ने करीब 84 करोड़ का बजट स्वीकृत किया है।
  • मंडा रीको औद्योगिक क्षेत्र जयपुर ग्रामीण के कालाडेरा क्षेत्र में स्थित है
  • गाजियाबाद और कलकत्ता में छोटे ट्रांसफॉर्मर की लैब है, मंडा में संपूर्ण टेस्टिंग लैब होगी
  • इस टेस्ट के लिए पूरे देश में वर्तमान में बैंगलोर, भोपाल और बड़ौदा में ही केवल तीन ही लैब हैं।
  • बेंगलुरु व भोपाल सोसाइटी एक्ट में तथा बड़ौदा प्राइवेट लैब है।
  • मंडा में भारत सरकार की पहली टेस्ट लैब होगी।
  • शॉर्ट सर्किट टेस्ट की तीन ही लैब होने के कारण फैक्ट्री से तैयार ट्रांसफॉर्मर को शॉर्ट सर्किट टेस्ट के लिए 3 से 4 महीने का इंतजार करना पड़ता है।
  • मंडा में तैयार हो रही लैब में यह टेस्ट 1 महीने में ही हो जाएगा।

स्टेट फूड सेफ्टी इंडेक्स
  • ​राजस्थान स्टेट फूड इंडेक्स में देश में छठे स्थान पर आया है।
  • एफएसएसएआई नई दिल्ली की ओर से बीते एक साल की परफॉर्मेंस के आधार पर इंडेक्स सूची जारी की गई है।
  • 2020-21 में राजस्थान 18वें स्थान पर था और अब अलग- अलग मानकों पर मिले अंकों के बाद छठा स्थान प्राप्त किया है।
  • एफएसएसएआई मानव संसाधन और संस्थागत डेटा, कम्प्लाइंस, फूड टेस्टिंग इन्फ्रा स्ट्रक्चर एंड सर्विलेंस, ट्रेनिंग एंड कैपेसिटी बिल्डिंग, उपभोक्ता सशक्तीकरण और रैंक सुधार की कैटेगरी में अलग-अलग अंक प्राप्त करने के बाद कुल 100 में से 54.75 अंक मिले हैं।
  • राजस्थान में आयुक्तालय के गठन से पहले 2020-21 में स्टेट फूड सेफ्टी इंडेक्स में राजस्थान 18वें स्थान पर था।
  • आयुक्तालय के गठन के बाद वर्ष 2021-22 में 10वां स्थान प्राप्त किया था।
  • इस दौरान एक साल में केवल 97 खाद्य अधिकारी के जरिए प्रदेशभर से 16691 सैंपल लिए थे, जो टारगेट से 284% ज्यादा है और देश में सर्वाधिक है।
  • राजस्थान में खाद्य गुणवत्ता को सुधारने के लिए विशेष निरीक्षण अभियान चलाया।
  • 2284 कारोबारियों को इंप्रूवमेंट नोटिस जारी किए गए। 
  • फूड सेफ्टी इंडेक्स में केरल पहले स्थान, दूसरे नंबर तमिलनाडु, जम्मू-कश्मीर तीसरे, गुजरात चौथे और पंजाब पांचवें नंबर पर रहा।


फीफा से मंजूर भारत का दूसरा फुटबॉल ग्राउंड जयपुर में हुआ तैयार, आईलीग के 12 मैच होंगे, 15 टीमें आएंगी। 
  • जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम को इंटरनेशनल ग्राउंड की मान्यता मिल गई है।
  • यह भारत का दूसरा और राजस्थान का पहला टर्फ फुटबॉल ग्राउंड है, जिसे फीफा की मंजूरी मिली है।
  • 13 करोड़ रु. में तैयार हुए इस ग्राउंड की घास फीफा मानकों से अप्रूव्ड है, जो बेल्जियम से मंगवाई है।
  • फीफा के सर्टिफिकेट की मान्यता 12 जुलाई 2027 तक होगी।
  • 20 हजार दर्शक खड़े हो सकते हैं। 
  • खेल सचिव नीरज के पवन ने बताया कि फीफा की मान्यता हमारे के लिए गर्व की बात है।
  • 3003 दर्शकों की क्षमता वाले इस ग्राउंड में पहली बार इंडियन फुटबॉल लीग (आई-लीग) का आयोजन होगा।
  • 19 अक्टूबर से शुरू होने वाली इस लीग के 12 मैच जयपुर को मिले हैं। 
  • राजस्थान यूनाइटेड फुटबॉल क्लब (आरयूएफसी) के चेयरमैन केके टांक ने बताया कि यह क्लब का होम ग्राउंड है। 
  • फीफा से मान्यता प्राप्त भारत का पहला टर्फ फुटबॉल ग्राउंड हैदराबाद के श्रीनिधि में है। 

सुजान जवाई होटल, सुमेरपुर
  • दुनिया के टॉप 50 होटल 2024 की लिस्ट में भारत के राजस्थान राज्य का सुजान जवाई होटल, सुमेरपुर एकमात्र ऐसा होटल है जिसे शामिल किया गया है।
  • होटल की सूची में इसे 43वां स्थान मिला है, जिसे लंदन के फेमस गिल्डहॉल में प्रदर्शित किया गया था। 
  • लंदन में पुरस्कार समारोह में 2024 के 50 सर्वश्रेष्ठ होटलों की सूची जारी की गई।
  • इस सूची में शामिल होने वाला यह भारत का एकमात्र होटल है।
  • दुनिया के 50 बेस्ट होटलों की लिस्ट अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हुई वोटिंग से तैयार की जाती है।
  • सुजान जवाई राजस्थान के जवाई बांध में एक खूबसूरत लग्जरी होटल है।
  • ये प्रॉपर्टी अपने प्राकृतिक वातावरण में राजस्थानी शाही अनुभव देने के लिए फेमस है।
  • होटल को वाइड कैम्पिंग टेंट के रूप में बनाया गया है।
  • ये जगह काफी बड़े क्षेत्र में फैली हुई है और लग्जरी को एक अलग ही रूप देती है।
  • क्या कर सकते हैं यहां
    • लियोपार्ड/वाइल्ड सफारी : ये इलाका तेंदुओं और कई प्रकार के पक्षियों के लिए फेमस है। यहां की स्थानीय जनता भी काफी समृद्ध और रंगीन है। जवाई की खूबसूरती का पूरा अनुभव लेने के लिए, पर्यटक सुबह-सुबह जीप सफारी पर जा सकते हैं, जो स्थानीय गाइडों के साथ होती है, ये लोग इस क्षेत्र को अंदर और बाहर दोनों जगह को अच्छे से जानते हैं।
    • घुड़सवारी: जवाई क्षेत्र लेपर्ड्स और पक्षियों की एक विविध रेंज का घर है। यहां घुड़सवारी भी होती है, और इस जगह को आप घोड़े पर बैठकर भी देख सकते हैं। यहां एक दर्जन से ज्यादा मारवाड़ी और कठियावाड़ी घोड़े हैं, मेहमान जवाई के मनमोहक नजारों के साथ घुड़सवारी कर सकते हैं।
    • राबड़ी वॉक: यहां आने वाले गेस्ट राबड़ी वॉक पर भी जा सकते हैं, ये वाइल्ड वॉक सफारी गेस्ट को जंगली जगहों पर ले जाती है, जो कि राबड़ी ट्राइब द्वारा करवाई जाती है। ये लोग इन पहाड़ों पर सदियों से रह रहे हैं और ये जगहें इनके दिल के बेहद करीब है। एक्सपर्ट की मदद से गेस्ट यहां के बढ़िया फ्लोरा को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
    • टेम्पल ट्रेल: यहां की पहाड़ियों पर कई मंदिर हैं, जो 300 साल पुराने हैं। इन मंदिरों में आपको यहां जुड़ी हुई परम्पराएं देखने को मिलेंगी। गेस्ट यहां की आरती में शामिल हो सकते हैं और लियोपार्ड देखने का एक्सपीरियंस ले सकते हैं।

दिल्ली इन्वेस्टर रोड शो
  • राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट-2024 के तहत दिल्ली में दो दिवसीय इन्वेस्टर रोड शो एवं आउटरीच का आयोजन किया जाएगा।
  • मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में यह आयोजन 30 सितम्बर से 1 अक्टूबर तक होगा।
  • इस रोड शो में राज्य के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़, मुख्य सचिव श्री सुधांश पंत, उद्योग विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री अजिताभ शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे।
  • इस कार्यक्रम के माध्यम से देशी विदेशी निवेशकों, कॉरपोरेट जगत और राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं को प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
  • कार्यक्रम के पहले दिन 30 सितम्बर को मुख्यमंत्री श्री शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार का प्रतिनिधिमंडल इन्वेस्टर मीट में भाग लेगा और कई कंपनियों के चेयरमैन / सीईओं के साथ मुलाकात करेगा।
  • इसके अगले दिन यह प्रतिनिधिमंडल सीपीएसई कॉन्क्लेव और एम्बबैसेडर्स राउंडटेबल में भाग लेगा।
  • इसके माध्यम से सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों के शीर्ष अधिकारियों और विभिन्न देशों के राजनयिकों को प्रदेश में मौजूद निवेश के अवसरों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही, उन्हें या उनके जरिए प्रमुख कंपनियों को निवेश के लिए आमंत्रित भी किया जाएगा।
  • साथ ही, विभिन्न देशों के राजदूतों राजनयिकों के साथ एक राउंडटेचल का आयोजन किया गया है।
  • इस एम्बेसेडर्स राउंडटेबल में भाग लेने के लिए अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, जापान, इटली, दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया, संयुक्त अरब अमीरात, डेनमार्क, इंडोनेशिया, सिंगापुर, तुर्की, स्पेन, स्विट्‌जरलैंड, कतर, ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका सहित कई प्रमुख देशों के राजदूतों और राजनयिकों को आमंत्रित किया गया है।
  • मुख्यमंत्री के नेतृत्व वाला प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों के कॉन्क्लेव में भी शामिल होगा और केंद्र सरकार के स्वामित्व वाले सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों (सेंट्रल पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइजेज) के चेयरमैन तथा सीईओ और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत करेगा।
  • इस दौरान राज्य में नई परियोजनाओं पर काम करने या सहयोग के नए अवसरों तलाशने के लिए इन सभी को आमंत्रित किया जाएगा।
  • राइजिंग राजस्थान समिट को सफल बनाने के लिए राज्य सरकार बड़े पैमाने पर देशी-विदेशी निवेशकों, संस्थाओं और कॉरपोरेट जगत के शीर्ष अधिकारियों से लगातार बैठकें कर रही है, ताकि आने वाले समय में प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश ही सके।

रयूएचएस अस्पतालः रिम्स के रूप में विकसित होगा
  • चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने कहा कि राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (आरयूएचएस) से संबद्ध अस्पताल को एम्स की तर्ज पर राजस्थान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) के रूप में विकसित किया जाएगा।
  • इसके लिए प्रभावी एक्शन प्लान बनाते हुए जल्द काम शुरू किया जाएगा।
  • यह काम चरणबद्ध रूप से समय सीमा में पूरा किया जाएगा।
  • साथ ही, आरयूएचएस अस्पताल में सुपर स्पेशलिटी सेवाओं के लिए आवश्यक स्टाफ भी जल्द नियोजित किया जाएगा।
  • श्री खींवसर गुरुवार को आरयूएचएस में आयोजित बैठक में विश्वविद्यालय, रिम्स के विकास एवं अन्य विषयों पर समीक्षा कर रहे थे।
  • इस दौरान उन्होंने कहा कि आमजन को अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने, सवाई मानसिंह अस्पताल का रोगी भार कम करने एवं चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने 750 करोड़ रुपये की लागत से आरयूएचएस को रिम्स के रूप में विकसित करने की घोषणा की है।
  • चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि रिम्स के विकास के लिए होने वाले निर्माण कार्यों, जांच एवं उपचार के लिए उपकरणों तथा चिकित्सकों एवं अन्य स्टाफ की आवश्यकताओं का आकलन कर एक एक्शन प्लान तैयार करें।
  • रिम्स के रूप में इस संस्थान का विकास होने से न केवल जयपुरवासियों, बल्कि प्रदेशभर से आने वाले रोगियों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं सुलभ होंगी।

राज्य सरकार द्वारा पंजीकृत गोशालाओं में संधारित गोवंश के अनुदान में 10% वृद्धि की गई है।
  • राज्य सरकार द्वारा पंजीकृत गोशालाओं में संधारित गोवंश के अनुदान में 10% वृद्धि की गई है।
  • गोपालन और पशुपालन मंत्री श्री जोराराम कुमावत ने बताया कि यह वृद्धि अक्टूबर माह से लागू होगी।
  • एक अक्टूबर से बढ़ने वाली अनुदान राशि के तहत बड़े गोवंश के लिए 40 रुपये के स्थान पर 44 रुपये और छोटे गोवंश के लिए 20 रुपये के स्थान पर 22 रुपये का अनुदान प्रतिदिन दिया जाएगा।
  • राज्य सरकार गोवंश संरक्षण एवं संवर्धन के लिए कटिबद्ध है और इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाएगी।
  • अनुदान में वृद्धि से गोशाला प्रबंधकों को लाभ मिलेगा।
  • साथ ही, गोवंश को भी सहज सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
  • केवल राज्य सरकार द्वारा पंजीकृत गोशालाओं में ही संधारित गोवंश हेतु अनुदान दिया जाता है

IIFA25 सेलिब्रेशंस'
  • राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा मार्गदर्शन में जयपुर में आगामी 7 से 9 मार्च को IIFA25 सेलिब्रेशन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
  • उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी एवं शासन सचिव पर्यटन, कला एवं संस्कृति तथा पुरातत्व विभाग श्री रवि जैन की उपस्थिति में 22 सितम्बर, 2024 को अल्बर्ट हॉल में आईआईएफए के वाइस प्रेसिडेन्ट श्री सुरेश अय्यर तथा राजस्थान सरकार के पर्यटन आयुक्त श्री विजय पाल सिंह द्वारा 'IIFA25 सेलिब्रेशन / जयपुर होस्ट सिटी एग्रीमेंट साइनिंग सेरेमनी' में एमओयू पर हस्ताक्षर किये गये।
  • उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि आईफा अवार्ड की सिल्वर जुबली के अवसर पर ऐतिहासिक रूप से जयपुर में भारतीय सिनेमा के 25 शानदार वर्षों का जश्न मनाने का समारोह आयोजित किया जाएगा।
  • इस आयोजन से राजस्थान के पर्यटन को शानदार बढ़ावा मिलेगाए यहां पर्यटन के क्षेत्र में निवेश बढ़ेगा, रोजगार के अवसर पैदा होंगे। उन्होंने कहा कि इससे पर्यटन से जुड़े सभी क्षेत्रों को फायदा होगा।
  • आयोजन के दौरान बॉलीवुड के जाने माने सितारे और फिल्मी जगत की हस्तियां जयपुर में हमारे मेहमान होंगे। 
  • इस आयोजन के माध्यम से राजस्थान की इस अनुठी संस्कृति और पर्यटन को वैश्विक मंच पर और अधिक मजबूती मिलेगी।
प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान
  • इस योजना के तहत राजस्थान के 30 जिलों के 208 ब्लॉक के 6,019 गांवों में विकास कार्य कराए जाएंगे।
  • यह योजना आदिवासी क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे के विकास, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, शिक्षा के प्रसार और कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए व्यापक दृष्टिकोण रखती है।
  • ​देशभर के 63 हजार से अधिक आदिवासी बाहुल्य गांवों को विकासित करने का लक्ष्य, 79,156 करोड़ रुपये खर्च होंगे
  • केंद्र सरकार ने देशभर के आदिवासी और पिछड़े क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए 79,156 करोड़ रुपये की एक ऐतिहासिक योजना को मंजूरी दी है।
  • इस योजना का उद्‌देश्य आदिवासी समुदायों के सामाजिक और आर्थिक उत्थान को सुनिश्चित करना है।
  • प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में इस महत्वाकांक्षी योजना की घोषणा की गई।
  • इस योजना का क्रियान्वयन 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 549 जिलों में किया जाएगा।
  • योजना के तहत 63 हजार से अधिक गांवों को चुना गया है, जहां करीब 5 करोड़ से अधिक आदिवासी और पिछड़े वर्ग के लोग लाभान्वित होंगे।​
  • वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार, देश में 10-45 करोड़ से अधिक आदिवासी समुदायों की आबादी है, जो मुख्य रूप से दूरदराज और पिछड़े क्षेत्रों में निवास करती है।
  • यह योजना इन्हीं समुदायों के जीवन स्तर में सुधार के लिए एक बड़ा कदम है।
  • योजना के तहत 20 लाख से अधिक पक्के मकानों का निर्माण किया जाएगा, जिनमें हर घर को स्वच्छ जल और बिजली की सुविधाएं दी जाएंगी।
  • इन आवासों में स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालयों और अन्य बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। 
  • आदिवासी युवाओं को विभिन्न तकनीकी और व्यावसायिक कौशलों में प्रशिक्षित किया जाएगा, जिससे वे स्वरोजगार और स्थानीय उद्यमिता को बढ़ावा दे सको
  • युवाओं को फूड प्रोसेसिंग, कृषि, मत्स्य पालन और पशुपालन से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा। 
  • आदिवासी क्षेत्रों में एक हजार से अधिक मोबाइल स्वास्थ्य इकाइयों की स्थापना की जाएंगी। 
  • इन क्षेत्रों में टेलीमेडिसिन सेवाओं का भी विस्तार किया जाएगा। 
  • शिक्षा के प्रसार के लिए कई नई योजनाओं की शुरुआत की जाएगी। 
  • इसमें हजार नए छात्रावासों का निर्माण और आदिवासी छात्रों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान करने के लिए नए स्कूलों की स्थापना की जाएगी।
  • पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक हजार गांवों को पर्यटन स्थलों के रूप में विकसित किया जाएगा।
  • इसमें स्थानीय परिवारों को होमस्टे के माध्यम से रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे।

मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के दीक्षांत समारोह के दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के दौरान अटल इनोवेशन स्टूडियो एंड एक्सीलरेटर्स स्थापित करने के लिए कहा गया
  • जयपुर, भरतपुर, बीकानेर और उदयपुर में एक हजार करोड़ रुपये की लागत से अटल इनोवेशन स्टूडियो एंड एक्सीलरेटर्स स्थापित किए जा रहे हैं
  • जिससे युवाओं को रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध हो सके।
  • इसमें सॉफ्टवेयर कोडिंग की जानकारी दी जाएगी।
  • अलग-अलग तरह से युवाओं को सॉफ्टवेयर कोडिंग से जोड़ा जाएगा।
  • इसके अलावा रोबोटिक्स फेब लैब की स्थापना होगी।
  • मल्टी मीडिया की सुविधाएं भी इसमें होंगी।
  • युवाओं को स्टार्टअप स्थापित करने तथा उनमें उद्यमिता बढ़ाने के लिए अटल एंटरप्रेन्योरशिप प्रोग्राम शुरू किया जा रहा है, जिसके माध्यम से युवाओं को देश-विदेश के उत्कृष्ट सीईओ का मार्गदर्शन मिलेगा।
  • साथ ही, इसके तहत चयनित स्टार्टअप्स को 10 करोड़ रुपये तक की फडिंग भी उपलब्ध करवाई जाएगी।

मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान का दीक्षांत समारोहः राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री शामिल हुए
  • दिनांक 18 सितम्बर, 2024 को राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जयपुर के मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनआईटी) के 18 वें दीक्षांत समारोह में शामिल होने आई थी।
  • राष्ट्रपति ने समारोह में 805 स्नातक, 477 स्नातकोत्तर और 79 पीएबडी विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की और 20 स्वर्ण पदक प्रदान किए।
  • उन्होंने छात्रों के लिए निर्मित अरावली छात्रावास का लोकार्पण भी किया।
  • उन्होंने राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षण संस्थाओं को शोध अनुसंधान में मौलिक दृष्टि रखते हुए कार्य करने, पर्यावरण अनुकूल तकनीक अपनाने और विकसित भारत की संकल्पना के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य करने का आह्वान किया


बेस्ट टूरिस्ट विलेज (सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गाँव)
  • भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय ने सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम प्रतियोगिता-2024 के तहत ​नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित पुरस्कार समारोह में देवमाली गांव को यह पुरस्कार समुदाय आधारित पर्यटन श्रेणी में दिया गया।
  • यह पुरस्कार ब्यावर के तत्कालीन कलक्टर श्री उत्सव कौशल और देवमाली गांव की सरपंच श्रीमती पूजा गुर्जर ने ग्रहण किया।
  • देवमाली देवनारायण भगवान की भूमि कहलाता है।
  • इस गांव की संस्कृति और यहां का जनजीवन ही, इसे यह पुरस्कार दिलाने में मददगार साबित हुआ।
  • मंत्रालय के संयुक्त महानिदेशक अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि पर्यटन मंत्रालय द्वारा सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव प्रतियोगिता का आयोजन किया गया 
  • जिसके तहत ऐसे गांव को मान्यता दी जाती है जो पर्यटन स्थल का सर्वोत्तम उदाहरण प्रस्तुत करता है एवं जो संस्कृति को प्राकृतिक संपदाओं को संरक्षित करता है।
  • ऐसे गांव के रूप में देवमाली गांव को सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव में से एक के रूप में चुना गया है।
  • देवमाली में कई मायनों में अनोखा है।
  • गांव के सभी मकान मिट्टी से बने हैं।
  • भारत की आत्मा (भारत के गांवों) में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 2023 में सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांवों की प्रतियोगिता की शुरूआत की गई थी।
  • इस पहल का उ‌द्देश्य उन गांवों की पहचान करना और उन्हें चिन्हित करना था, जो समुदाय-आधारित मूल्यों और सभी पहलुओं में स्थिरता के प्रति प्रतिवद्धता के जरिए सांस्कृतिक और प्राकृतिक संपत्ति को संरक्षित करते हैं और बढ़ावा देते हैं।
  • सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम प्रतियोगिता के दूसरे संस्करण में, 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कुल 991 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 36 गांवों को सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम प्रतियोगिता- 2024 की 8 श्रेणियों में विजेताओं के रूप घोषित किया गया।
  • भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय ने शुक्रवार को विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम प्रतियोगिता-2024 के विजेताओं की घोषणा की।
  • इस अवसर पर उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनकड़, केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय नागरिक विमानन श्री किंजरापु राममोहन नायडू, केंद्रीय राज्य पर्यटन मंत्री श्री सुरेश गोपी सहित पर्यटन मंत्रालय के अधिकारी भी मौजूद थे।

यूएई एवं कतर में अंतरराष्ट्रीय इन्वेस्टर्स रोड शो
  • आगामी 9 से 11 दिसम्बर तक आयोजित होने वाले 'राइजिंग राजस्थान' ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 की तैयारियों के मद्देनजर उद्योग और वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ के नेतृत्व में राजस्थान सरकार का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल 17 से 19 सितम्बर के बीच संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और कतर का दौरा किया गया।
  • इस उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल में सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. जोगा राम, मुख्यमंत्री के संयुक्त सचिव श्री सिद्धार्थ सिहाग, ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टमेंट प्रमोशन के एडिशनल कमिश्नर श्री सौरभ स्वामी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं।
  • राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 के तहत 17 सितम्बर को दुबई में अंतरराष्ट्रीय इन्वेस्टर रोड शो का आयोजन किया गया।
  • निवेशकों को आमंत्रित करने के उद्देश्य से प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त अरब अमीरात के विदेश व्यापार राज्य मंत्री डॉ. बानी बिन अहमद अल जायीदी से दुबई में मुलाकात की।
  • दुबई के उद्योगपतियों को 9, 10 और 11 दिसम्बर, 2024 को जयपुर में आयोजित होने वाले 'राइजिंग राजस्थान' ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट में भाग लेने का न्यौता भी दिया गया।
  • 19 सितम्बर को कतर की राजधानी दोहा में इन्वेस्टर रोड शो का आयोजन किया गया।
  • इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने कतर सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंडर सेक्रेटरी मोहम्मद बिन हसन अल मल्क से भी मुलाकात की और कतर सरकार के प्रतिनिधियों को दिसंबर में आयोजित होने वाले निवेश सम्मेलन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया। 
  • संयुक्त अरब अमीरात और कतर में हुए दोनों अंतरराष्ट्रीय इन्वेस्टर्स रोड शो का आयोजन फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) के सहयोग से किया गया है, जो 'राइजिंग राजस्थान' ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 का समिट पार्टनर है। इसके अलावा पीडब्ल्यूसी इंडिया इस इन्वेस्टमेंट समिट का नॉलेज पार्टनर है।
  • प्रथम अंतरराष्ट्रीय इन्वेस्टर्स मीट के तहत मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने दक्षिण कोरिया और जापान का दौरा किया था।
  • मुख्यमंत्री की इस यात्रा के दौरान कई दक्षिण कोरियाई और जापानी कंपनियों और संस्थाओं ने राजस्थान में कारोबार करने में रुचि दिखाई थी।
  • राजस्थान का वर्तमान मुख्य सचिव सुधांश पन्त है।
  • 'राइजिंग राजस्थान' ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 का आयोजन इस साल 9, 10 और 11 दिसम्बर को राजधानी जयपुर में होगा।
  • यह आयोजन राजस्थान सरकार के तत्वाधान में उद्योग एवं वाणिज्य विभाग, ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टमेंट प्रोमोशन (बीआईपी) और राजस्थान स्टेट इंडस्ट्रियल डवलपमेंट एंड इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन (रीको) के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है, जिसका नोडल विभाग बीआईपी है।
  • इस त्रि-दिवसीय मेगा समिट का उद्देश्य देश-विदेश की बड़ी-छोटी कंपनियों, अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं और निवेशकों को राज्य में आकर काम करने के लिए आमंत्रित करना, प्रदेश में विभिन्न तरह के उद्योग-धंधे लगाने में मदद करना और अन्य सुविधाएं मुहैया कराना है।
  • इस ग्लोबल समिट के दौरान कृषि, अक्षय ऊर्जा, शिक्षा और कौशल, ऑटो और ईवी (इलेक्ट्रिक व्हीकल्स), इंफ्रास्ट्रक्चर, केमिकल और पेट्रो केमिकल, पर्यटन, स्टार्टअप, खनन और ईएसडीएम / आईटी और आईटीईएस सहित विभिन्न क्षेत्रों पर विशेष सत्र का आयोजन होगा।

हरिश्चन्द्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान (ओटीएस)
  • हरीश चंद्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान (HCM RIPA) सिविल सेवकों के प्रशिक्षण के लिए राजस्थान सरकार का एक शीर्ष स्तरीय प्रशिक्षण संस्थान है।
  • 1957 में जोधपुर में ऑफिसर्स ट्रेनिंग स्कूल (OTS) के रूप में शुरू हुआ
  • हरिश्चन्द्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान (ओटीएस) को भारत सरकार के क्षमता निर्माण आयोग (सीबीसी) द्वारा सिविल सेवाओं के प्रशिक्षण संस्थानों के राष्ट्रीय मानकों के पालन के लिए मान्यता प्रदान की गई है।
  • यह प्रतिष्ठित मान्यता संस्थान की लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
  • ओटीएस महानिदेशक श्रीमती श्रेया गुहा ने इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि यह मान्यता संस्थान की कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है।
  • हम सिविल सेवकों को आधुनिक शासन की जटिल चुनौतियों से निपटने के लिए आवश्यक कौशल प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
  • उन्होंने कहा कि इस मान्यता से हरिश्चन्द्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ सिविल सेवा प्रशिक्षण संस्थानों में सम्मिलित हो गया है।
  • संस्थान राष्ट्रीय मानकों के लिए निर्धारित मापदंडों का पालन कर, क्षमता निर्माण और सिविल सेवा प्रशिक्षण में उच्चतम मानकों का पालन सुनिश्चित करता है।
  • इसका उद्देश्य लोक प्रशासन और शासन में उत्कृटता लाना है।

राजस्थान प्रदेश का पहला कवर्ड ट्रैक स्टेशन
  • गांधी नगर रेलवे स्टेशन प्रदेश का पहला ऐसा स्टेशन बन गया है, जहां ट्रैक के ऊपर कवरिंग की गई है।
  • कवरिंग 70 मीटर लंबी और 38 मीटर चौड़ी है। 
  • यहां निजी फर्म को रूफ प्लाजा के 25 हजार स्क्वायर फीट में शॉपिंग एरिया, फूड और गेम जोन विकसित कर ऑपरेट करने के लिए आमंत्रित किया जाएगा
  • इसके साथ ही निजी फर्म स्टेशन पर ट्रेन ऑपरेशन को छोड़ बाकी सब मैनेज करेगी।
  • गांधीनगर स्टेशन का करीब 50 फीसदी काम पूरा कर लिया गया है। बचा हुआ काम अगले साल अप्रैल तक पूरा हो जाएगा।
  • हाल ही में रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव के द्वारा स्टेशन पर चल रहे कार्यो की समीक्षा हेतु जयपुर के गांधी नगर स्टेशन का दौरा किया गया था।
  • सबसे पहले उन्होंने स्टेशन का 3 डी स्केल्टन, फिर रूफ प्लाजा के लिए हाल ही में की गई डेक कवरिंग देखी।
  • इस स्टेशन पर 4 एस्केलेटर, 9 लिफ्ट, डबल लेयर पार्किंग में 1300 दुपहिया, 50 चौपहिया खड़े होंगे

No comments:

Post a Comment