महात्मा गांधी सेवा प्रेरक भर्ती 2023
महात्मा गाँधी सेवा प्रेरक भर्ती 2023 का ऑनलाइन आवेदन फॉर्म कैसे भरे।
Govt Jobs in Rajasthan
राजस्थान सरकार के शान्ति एवं अहिंसा विभाग द्वारा राज्य के सभी जिलों के समस्त ब्लाॅकों के सभी राजस्व ग्रामों एवं शहरी क्षेत्र के सभी वार्डो में 50 हजार महात्मा गांधी सेवा प्रेरकों को एक वर्ष के लिए नियत मानदेय पर लिये जाने हेतु ऑनलाइन आवदेन पत्र आमंत्रित किये जा रहे है।
शैक्षणिक योग्यता/अर्हता :- महात्मा गांधी सेवा प्रेरकों के चयन हेतु न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 अथवा समकक्ष होगी।
चयन हेतु प्राथमिकता दी जाने का विवरण -
1. महात्मा गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने वाले प्रमाण पत्र धारक,
2. Scout Guide,
3. NCC/NYK Certificate धारी,
4. सुरक्षा सखी,
5. पुलिस मित्र,
6. पूर्व बजट घोषणा में चयनित महात्मागांधी सेवा प्रेरक एवं
7. महिला स्वयं सहायता समूह (SHG) की सदस्य
चयनित महात्मा गांधी सेवा प्रेरकों का कार्यकाल एक वर्ष होगा तथा राज्य सरकार द्वारा कार्यकाल घटाया/बढाया जा सकेगा।
आयु सीमा:- दिनांक 01.01.2024 को न्यूनतम 21 वर्ष एवं अधिकतम 50 वर्ष होनी चाहिए।
मानदेय:- महात्मा गांधी सेवा प्रेरक को 4500 रू प्रतिमाह नियत मानदेय देय होगा। इसके अतिरिक्त कोई अन्य भत्ते आदि देय नही होंगे।
आवेदन अवधि:- अभ्यर्थियों द्वारा ऑनलाईन आवेदन पत्र दिनांक 16.08.23 से दिनांक 29. 08.2023 रात्रि 12.00 बजे तक भरा जा सकता है।
आवेदन फीस :- आवेदन फॉर्म भरने का कोई शुल्क देय नहीं हैं (फॉर्म की फीस फ्री हैं)
आवेदनः- आवेदन पत्र ऑनलाईन भरे जाऐगें। आवेदक अपनी ग्राम पंचायत/राजस्व ग्राम/शहरी वार्ड के लिए ही आवेदन कर सकेगा। एकाधिक स्थानों हेतु किये गये आवेदन अस्वीकार कर दिये जायेगे।
चयन प्रक्रिया:- महात्मा गांधी सेवा प्ररेक हेतु प्राप्त पूर्ण भरे ऑनलाइन आवेदन पत्रों में से, वांछित योग्यता/अर्हता धारित अभ्यर्थियों का योग्यता एवं अन्य समस्त मूल दस्तावेजो का सत्यापन/जांच तथा साक्षात्कार कर, उपखण्ड स्तरीय समिति/साक्षात्कार समिति द्वारा, जिला स्तरीय समिति को अपनी अनुशंषा प्रेषित की जायेगी। जिसके आधार पर जिला स्तरीय समिति द्वारा प्रत्येक राजस्व ग्राम/शहरी वार्डवार अन्तिम अनुमोदित सूची से विभाग द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को उनके क्षेत्र में महात्मा गांधी सेवा प्रेरक लगाया जावेगा।
आवेदक द्वारा जिस राजस्व ग्राम/वार्ड (शहरी क्षेत्र) के लिए आवेदन किया है, आवेदक उस राजस्व ग्राम/वार्ड (शहरी क्षेत्र) का वह स्थानीय निवासी होना चाहिए।
आगंनबाडी कार्यकर्ताओं के चयन के प्रावधानों के अनुरूप ही, जिन राजस्व ग्रामों/शहरी वार्डों के कवरेज क्षेत्रों में, जनसंख्या का 50 प्रतिशत या अधिक अनुसूचित जाति/जनजाति/अल्पसंख्यक आदि का है, तो उसी वर्ग के आवेदक का अनिवार्यतः चयन किया जावेगा। तदानुसार आरक्षित वर्ग हेतु जाति प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया जाना अनिवार्य होगा।
साक्षात्कार के समय वांछित दस्तावेज़/प्रमाण पत्रों का सत्यापनः- अभ्यर्थियों द्वारा ऑनलाईन आवेदन पत्र में वर्णित शैक्षणिक योग्यता एवं अन्य अर्हता संबंधित समस्त प्रमाण पत्र/दस्तावेज, साक्षात्कार के समय मूल प्रति के रूप में प्रस्तुत किये जाने होंगे।
How to Fill Online Application form of Mahatma Gandhi Seva Prerak Bharti 2023
ऑनलाईन आवेदन करने के लिए निम्नलिखित अधिकारिक वेबसाइट पर क्लिक करे -----
ऑनलाईन आवेदन की प्रक्रिया:- विभाग द्वारा आवेदन online Application Form द्वारा लिये जाएंगे जिन्हें राज्य के ई-मित्र कियोस्क/जन सुविधा केन्द्र के माध्यम से भरा जा सकता है। ऑनलाईन आवेदन-पत्र भरने से पूर्व सर्वप्रथम अभ्यर्थी विस्तृत विज्ञापन का अध्ययन आवश्यक रूप से कर लेंवे। तदुपरान्त ही अभ्यर्थी ऑनलाईन आवेदन करें।ऑनलाईन आवेदन करने की प्रक्रिया निम्नानुसार होगीः-
Step -1 - कंप्यूटर/लैपटॉप/ मोबाइल में किसी भी ब्राउजर (Browser) में SSO Portal https://sso.rajasthan.gov.in/signin?encq=6JkTF7D/fPuyiLpqlTuv+tsssIL22cKEce/qYZMZKsM= ओपन करके स्वयं की SSO ID & Password के द्वारा login करे
Step -2 - login करने के बाद Citizen Apps में उपलब्ध Recruitment Portal का चयन करना होगा
Step - 3 Recruitment Portal पर Form Apply करने के लिए One Time Registration अनिवार्य होगा, यदि आपने पहले One Time Registration कर रखा है तो सीधे Form के लिए Apply कर सकते हैं
Step - 4 Ongoing Recruitment Section में Mahatma Gandhi Seva Prerak - 2023 पर Apply Now पर क्लिक करे
Step - 5 Enter Basic Details - Like as Name, Address, Contact Number, Category, Email and Applying for Panchayat Samiti /Nagariyai Nikayai
Step - 6 Enter Personal Details - Like as Domicile Details, Click on Any one Experience Details
Step - 7 Enter Qualification Details - Like as 10th & 12th class
Step - 8 Identification Details - Upload Photo & Signature, Enter Body Mark
Step - 9 Please verify your filled details and Click on Check box @ Declaration Section & click on submit button.
Step - 10 Download Filled Application Form & Take Print.
नोट - महात्मा गाँधी सेवा प्रेरक भर्ती 2023 से संबंधित समस्त सूचना हेतु राजस्थान सरकार के शान्ति एवं अहिंसा विभाग की निम्नलिखित अधिकारिक वेबसाइट का नियमित अवलोकन करते रहे |

