Tuesday, June 13, 2023

Important Questions of Sujas Bulletin | राजस्थान सुजस बुलेटिन के महत्वपूर्ण प्रश्न | Rajasthan Sujas | राजस्थान सुजस | Rajasthan Current GK in Hindi Date- 12.06.2023

Important Questions of Sujas Bulletin  

राजस्थान सुजस बुलेटिन के महत्वपूर्ण प्रश्न 

दिनांक - 12.06.2023

Rajasthan Current Affairs Rajasthan Current GK in Hindi 

राजस्थान सरकार के सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग (डीआईपीआर) के द्वारा राज्य सरकार की विभिन्न सूचनाएं नियमित रूप से आमजन तक पहुँचाने के उद्देश्य से सुजस ई-बुलेटिन, वीडियो बुलेटिन और सुजस आवाज की शुरु किया गया है

उक्त विभाग द्वारा सुजस मोबाइल एप के माध्यम से राज्य सरकार की योजनायें, कार्यक्रमों और नियमित गतिविधियों जुड़े प्रेस नोट उपलब्ध हैं

अत: सुजस ई-बुलेटिन के माध्यम से प्राप्त जानकारियों में से राज्य सरकार की आयोग/बोर्ड/ विभिन्न एजेंसियों के द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रतिदिन महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी निम्नानुसार हैं-

प्रश्न-1) मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने बांसवाडा के लंकाई (बागीदौरा) में अपर हाई कैनाल परियोजना के तहत अनास नदी पर साइफन निर्माण का शिलान्यास किया और मगरदा में 2500 करोड़ रूपये की अपर हाई कैनाल परियोजना की भी आधारशिला रखी इस परियोजना से बांसवाडा जिले की 06 तहसीलों - बांसवाडा, बागीदौरा, गांगड, तलाई, आनन्दपुरी, कुशलगढ़ और सज्जनगढ़ को जोड़ा गया है। इससे 338 गांवो के 42000 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई हो सकेगी तथा मुख्य नहर से फव्वारा पद्धति द्वारा सिंचाई उपलब्ध कराई जायेगी। यहाँ माही परियोजना बांध से 105 किलोमीटर लम्बी मुख्य नहर का निर्माण होगा। साथ ही 210 डिग्गियां एवं 4 किमी लम्बी टनल भी बनेगी 

प्रश्न-2) मिडिया के विभिन्न क्षेत्रों की पढाई कर रहे विद्यार्थियों में स्वास्थ्य, जेंडर और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दो की समझ बढ़ाने के लिए हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय तथा संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष ने एमओयू किया है

👉 जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में यूएनएफपीए की कंट्री हेड एंड्रिया वोयनार तथा एचजेयू की कुलपति प्रो.सुधि राजीव ने एमओयू पर हस्ताक्षर किये

प्रश्न-3) मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने बांसवाडा की किस ग्राम पंचायत को पंचायत समिति में क्रमोन्नत करने की घोषणा की है - छोटी सरवा

प्रश्न- 4) मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना में दो दुधारू गाय और भैंस का भी 40000 रूपये प्रति पशु निशुल्क बीमा किया जा रहा है 

प्रश्न-5) किसानों को अपने खेत पर आवास निर्माण के लिए 50 लाख रूपये तक का ऋण उपलब्ध करवाने के लिए सहकारिता विभाग ने ''सहकार ग्राम आवास योजना'' शुरू की है। समय पर ऋण चुकाने पर किसानों को 5% ब्याज अनुदान मिलेगा। दीर्घकालिक अवधि का यह ऋण 15 वर्ष के लिए होगा। योजना के तहत ऋण राशि पर किसान को केवल 06% ब्याज देना होगा

प्रश्न-6) जयपुर जिले के चिमनपुरा में बाबा नारायण दास राजकीय कृषि कॉलेज खोले जाने की मुख्यमंत्री ने स्वीकृति को मंजूरी दी हैं 

उक्त महत्वपूर्ण जानकारियों/प्रश्नोत्तरी के संबंध में विस्तृत जानकारी हेतु नियमित सुजस मोबाइल एप के द्वारा सुजस ई-बुलेटिन से प्राप्त करे 

Sujas Mobile App के माध्यम से निम्नलिखित जानकारियाँ उपलब्ध होगी --------

👉 प्रेस विज्ञप्तिया

👉 सुजस ई-बुलेटिन

👉 वीडियो बुलेटिन

👉 सुजस आवाज राजस्थान

👉 सुजस मासिक पत्रिका

👉 राजस्थान सरकार के फ्लैगशिप कार्यक्रम एवं उपलब्धियां

👉 जिला दर्शन पत्रिकायें

नोट - सुजस ई-बुलेटिन नियमित पढने के लिए नीचे दिए गये टेलीग्राम चैनल के लिंक पर क्लिक करे और चैनल (https://t.me/gkforgovernmentexam) को ज्वाइन करे

Click here 

Daily Rajasthan Current Affairs | Daily Rajasthan Current GK in Hindi

No comments:

Post a Comment