Sunday, September 01, 2024

RAJASTHAN Me 1857 ki Kranti | राजस्थान में 1857 ई. की क्रांति

राजस्थान CET स्नातक स्तर परीक्षा से संबंधित 1857 ई. की क्रांति के बारे में विस्तृत विवरण

  • राजस्थान में क्रांति का प्रारम्भ 28 मई, 1857 को नसीराबाद सैनिक छावनी की 15वीं नेटिव इंफेंट्री के सैनिकों ने की।
  • भारत में 10 मई, 1857 को मेरठ की छावनी में भारतीय सैनिको के विद्रोह में अंग्रेजों के विरुद्ध क्रांति की शुरुआत की गई।
  • 1857 की क्रांति के दौरान राजपूताना रेजीडेंसी का प्रशासन उत्तर पश्चिमी प्रान्त के लेफ्टिनेंट गवर्नर कॉल्विन के नियंत्रण में था, जिसका मुख्यालय आगरा था
  • राजपूताना रेजीडेंसी में एजेंट टू गवर्नर जनरल (AGG) जॉर्ज पैट्रिक लारेंस थे
  • इसका कार्यालय अजमेर था 
  • ए.जी.जी. के अधीन कई पॉलिटिकल एजेंट थे, जो राज्यों में नियुक्त थे
  • 1857 की क्रांति के दौरान राजस्थान में नियुक्त पॉलिटिकल एजेंटस की स्थिति निम्नानुसार थी - 
    • ​कैप्टन सी.एल.शावर्स - उदयपुर
    • विलियम ईडन - जयपुर
    • माक मेसन - जोधपुर 
    • मेजर बर्टन - कोटा
    • मेजर निक्सन - भरतपुर 
  • 1857 की क्रांति में कोटा में विद्रोह 15 अक्टूबर, 1857 दिनांक को हुआ।
  • कोटा में विद्रोह कोटा राज्य के भूतपूर्व वकील जयदयाल और सेना में रिसालदार मेहराब खान के नेतृत्व में किया गया
  • विद्रोहियों ने पॉलिटिकल एजेंट मेजर बर्टन, उसके 2 पुत्रो और एजेंसी के सर्जन डॉ. सेडलर की हत्या कर दी
  • कोटा विद्रोह के समय कोटा के शासक महाराजा रामसिंह थे
  • 30 मार्च, 1858 को अंग्रेज सेना ने कोटा को विद्रोहियों से मुक्त करवा लिया
  • जयदयाल और मेहराब खान को एजेंसी भवन के निकट पेड़ पर फांसी दी गई
  • मेजर बर्टन की हत्या की जांच के लिए लार्ड राबर्ट्स की अध्यक्षता में में एक जाँच आयोग का गठन किया गया
  • कोटा महाराव को तोपों की सलामी की संख्या 17 से घटाकर 13 कर दी गई

  • जोधपुर की एरनपूरा छावनी में 21 अगस्त, 1857 में जोधपुर लीजन के सैनिकों ने विद्रोह कर दिया
  • एरिनपुरा छावनी के सैनिकों के द्वारा ही विद्रोह के दौरान "चलो दिल्ली, मारो फिरंगी" का नारा दिया गया।
  • 1835 ई. में अंग्रेजों द्वारा जोधपुर लीजन का गठन किया गया।
  • जोधपुर लीजन का मुख्यालय एरिनपुरा में रखा गया।
  • देवली छावनी -  कोटा कंटिजेंट  
  • खेरवाड़ा छावनी - मेवाड़ भील कौर 
  • नसीराबाद छावनी - बंगाल नैटिव इन्फेंट्री के सैनिक थे।
  • राजस्थान में 1857 की क्रांति के समय 06 सैनिक छावनियाँ थी।
  • 06 सैनिक छावनियाँ  - नीमच, नसीराबाद, देवली, खेरवाड़ा, ऐरनपुरा और ब्यावर।
  • सैनिक छावनियों में अंग्रेज सैनिक थे, मगर अधिकांश सैनिक भारतीय थे।
  • छावनियों में सबसे शक्तिशाली छावनी नसीराबाद थी, जिसमे बंगाल नेटिव इन्फेंट्री के सैनिक थे।

  • आउवा के किले में सुगाली माता जी की मूर्ति प्रतिष्ठापित थी।
  • कुशाल सिंह (आउवा का ठाकुर) के नेतृत्व में विद्रोहीयों की सैन्य टुकड़ी द्वारा जोधपुर की राजकीय सेना को बिथोरा नामक स्थान पर दिनांक 8 सितम्बर, 1857 को पराजित किया था।
  • 18 सितम्बर, 1857 को चेलावास नामक स्थान पर ए.जी.जी. लॉरेन्स की सैन्य टुकड़ी कुशाल सिंह (आउवा का ठाकुर) के नेतृत्व में विद्रोहीयों की सैन्य टुकड़ी से पराजित होकर पीछे हट गई, इस युद्ध में जोधपुर के पॉलिटिक्ल एजेंट माक मेसन मारा गया
  • 1857 की क्रांति के दौरान कर्नल होम्स के नेतृत्व में एक सेना के द्वारा दिनांक 20 जनवरी, 1858 को आउवा को चारों तरफ से घेर लिया गया।
  • जीत की आशा न देखकर कुशाल सिंह (आउवा का ठाकुर) बचकर निकल गया।
  • किलेदार के विश्वासघात के कारण 24 जनवरी, 1858 को अंग्रेजी सेना ने किले पर अधिकार कर लिया।
  • सुगाली माता की मूर्ति को होम्स उठाकर अजमेर ले गया, जिसे अजमेर म्यूजियम में रखा गया हैं।
  • सुगाली माता के 10 सर और 54 हाथ हैं।

  • 15 वीं बंगाल नेटिव इन्फेंट्री अजमेर में कम्पनी खजाने और गोला बारूद की सुरक्षा में तैनात थी।
  • 10 मई, 1857 को मेरठ की छावनी में भारतीय सैनिको के विद्रोह के उपरांत ए.जी.जी लारेंस को बंगाल इन्फेंट्री पर विश्वास नही था, क्योंकि यह सैनिक मेरठ से अजमेर आये थे।
  • उक्त कारण अजमेर की सुरक्षा का जिम्मा 15 वीं बंगाल नेटिव इन्फेंट्री से ले लिया गया था, इस सैनिक टुकड़ी को नसीराबाद भेज दिया गया
  • इस कारण 15 वीं बंगाल नेटिव इन्फेंट्री के सैनिक इस घटना से आहत थे
  • अजमेर की सुरक्षा के लिए मेर रेजिमेंट तैनात की गयी और डीसा से अंग्रेज सेना बुलायी गयी
  • 28 मई, 1857 को नसीराबाद सैनिक छावनी की 15वीं नेटिव इंफेंट्री के सैनिकों ने विद्रोह शुरू कर दिया और 2 अंग्रेज अधिकारियों - मेजर स्पोटिस वुड एवं कर्नल न्यूबारी की हत्या कर दी गयी।
  • 1857 की क्रांति के दौरान धौलपुर का शासक भगवंत सिंह था।
  • धौलपुर का शासक अंग्रेजों का समर्थक था।
  • धौलपुर के शासक द्वारा मथुरा और करौली में विद्रोहियों को दबाने के लिए सेना भेजी और धौलपुर आने वाले अंग्रेजों को सुरक्षित आगरा पहुँचाया।
  • तख्त सिंह
    • जोधपुर के महाराजा तख्त सिंह पूर्ण निष्ठा और सक्रियता से 1857 की क्रांति को दबाने में अंग्रेजों का सहयोग किया।
    • जोधपुर की राजकीय सेना विद्रोहियों के दमन के लिए भेजी गई
  • राम सिंह
    • रामसिंह 1857 ई. के स्वतंत्रता संग्राम के समय जयपुर के महाराजा थे।
    • रामसिंह भी क्रांति के दौरान अंग्रेजों के प्रति पूर्ण वफादार थे।
    • क्रांति के दौरान जयपुर में लूटपाट या विद्रोह की कोई घटना नही हुई।
  • मदनपाल
    • मदनपाल 1857 ई. की क्रांति के समय करौली का शासक था।
    • मदनपाल भी विद्रोह के दौरान अंग्रेजभक्त बना रहा।
    • ए.जी.जी ने करौली के शासक की तोपों की राजपत्री की संख्या 17 कर दी थी।
  • 1857 ई. की क्रांति के दौरान बीकानेर का शासक सरदार सिंह राजस्थान के शासकों में एकमात्र शासक थे, जिन्होंने विद्रोहियों को दबाने के स्वयं अभियान का नेतृत्व किया
  • सरदार सिंह 5000 सैनिक लेकर पंजाब के होसी, सिरसा और हिसार जिलो में गया
  • अंग्रेज सरकार इनकी सेवा से प्रसन्न होकर टीबी परगने के 41 गाँव दिए
  •  दलपत सिंह
    • 1857 ई. की क्रांति के समय प्रतापगढ़ के शासक दलपत सिंह थे
    • दलपत सिंह ने विद्रोहियों को दबाने के लिए अपनी सेना नीमच भेजी
    • अपने राज्य से विद्रोहियों को गुजरने नही दिया
  • नवाब वजीरूद्दौला
    • 1857 ई. की क्रांति के समय टोंक के नवाब वजीरूद्दौला थे
    • नवाब वजीरूद्दौला भी अंग्रेज समर्थक था, लेकिन उसकी सेना ने विद्रोहियों का साथ दिया
    • टोंक के नवाब के मामा मीर आलमखां अंग्रेज विरोधी था, उसने खुलकर अंग्रेजों का विरोध किया और राज्य की सेना के विरुद्ध लड़ता हुआ मारा गया
  • रणजीत सिंह 
    • 1857 ई. की क्रांति के समय जैसलमेर के महारावल रणजीत सिंह थे
    • रणजीतसिंह भी अंग्रेजी सेना के प्रति पूर्ण निष्ठा के साथ सहयोग प्रदान किया था
  • 18 सितम्बर, 1857 को चेलावास नामक स्थान पर ए.जी.जी. लॉरेन्स की सैन्य टुकड़ी कुशाल सिंह (आउवा का ठाकुर) के नेतृत्व में विद्रोहीयों की सैन्य टुकड़ी से पराजित होकर पीछे हट गई।
  • इस युद्ध में जोधपुर के पॉलिटिक्ल एजेंट माक मेसन मारा गया।
  • चेलावास के युद्ध को राजस्थान साहित्य में गोरे - कालो का युद्ध कहा गया है
  • स्वतंत्रता संग्रामियों ने पॉलिटिक्ल एजेंट माक मेसन का सर धड़ से अलग कर आउवा में घुमाया और उसे किले के दरवाजे पर टांग दिया।
  • बिथोरा का युद्ध
    • कुशाल सिंह (आउवा का ठाकुर) के नेतृत्व में विद्रोहीयों की सैन्य टुकड़ी द्वारा जोधपुर की राजकीय सेना को बिथोरा नामक स्थान पर दिनांक 8 सितम्बर, 1857 को पराजित किया था।
  • कोटा का विद्रोह
    • ​1857 की क्रांति में कोटा में विद्रोह 15 अक्टूबर, 1857 दिनांक को हुआ।
    • कोटा में विद्रोह कोटा राज्य के भूतपूर्व वकील जयदयाल और सेना में रिसालदार मेहराब खान के नेतृत्व में किया गया।
    • विद्रोहियों ने पॉलिटिकल एजेंट मेजर बर्टन, उसके 2 पुत्रो और एजेंसी के सर्जन डॉ. सेडलर की हत्या कर दी।
    • कोटा विद्रोह के समय कोटा के शासक महाराजा रामसिंह थे।
  • नसीराबाद का विद्रोह
    • राजस्थान में क्रांति का प्रारम्भ 28 मई, 1857 को नसीराबाद सैनिक छावनी की 15वीं नेटिव इंफेंट्री के सैनिकों ने की।

राजस्थान की प्राचीन सभ्यताए | Rajasthan Ki Prachin Sbhaytaye

 राजस्थान CET स्नातक स्तर परीक्षा से संबंधित प्राचीन सभ्यताओं के बारे में विस्तृत विवरण

कालीबंगा सभ्यता 

  • कालीबंगा में रक्षा प्राचीर से दुर्ग तथा निचले नगर के घिरे होने का साक्ष्य प्राप्त हुआ हैं।
  • इसका निर्माण कच्ची मिट्टी की ईंटो से किया गया था
  • कालीबंगा वर्तमान में राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में घग्घर नदी के किनारे स्थित हैं
  • सर्वप्रथम 1952 में अमलानंद घोष के द्वारा खोज की गई और तत्पश्चात 1961 से 1964 के मध्य श्री बी.बीलालश्री बीकेथापर एवं श्री एमडीखरे द्वारा उत्खनन कार्य करवाया गया
  • यहाँ उत्खनन 05 स्तरों तक किया गया
  • कालीबंगा सुव्यवस्थित नगर योजना के अनुसार बसा हुआ था
  • समकोण पर कटती सड़के एवं सड़कों के किनारे नालियां विकास की परिचायक थी 
  • कालीबंगा से जूते हुए खेत के प्रतीक मिलते हैं 
  • कालीबंगा में भूकंप आने के प्राचीनतम प्रतीक भी मिलते हैं 
  • कालीबंगा की लिपी सिन्धु लिपी के समान ही थी, जिसे दायें से बायें लिखा गया था 


बैराठ की सभ्यता

  • बैराठ वर्तमान में राजस्थान के कोटपूतली बहरोड़ जिले में स्थित हैं
  • बैराठ सभ्यता का उत्खनन 1937 में दयाराम साहनी के द्वारा करवाया गया, तत्पश्चात 1962-63 में नीलरत्न बनर्जी एवं कैलाशनाथ के निर्देशन में उत्खनन कार्य करवाया गया
  • बैराठ की गणेशबीजक एवं भीम की डूंगरी से प्राचीन शैल चित्रों के प्रमाण प्राप्त हुये है
  • यहाँ चाँदी की आठ 'पंचमार्क' और इन्डोग्रीक शासकों की 28 मुद्राएँ मिली हैं
  • बैराठ से अशोक स्तम्भ एवं एक गोल मंदिर के अवशेष भी मिले हैं
  • बैराठ के निकट से ही अशोक का भाब्रू अभिलेख प्राप्त हैं, जो अशोक को बोद्ध धर्मानुयायी सिद्ध करता हैं

आहड सभ्यता


  • आहड़ राजस्थान के उदयपुर जिले में आहड़ नदी (बेडच) के तट पर स्थित है
  • यहाँ उत्खनन में चार हजार वर्ष पुरानी प्रस्तर धातु युगीन सभ्यता के अवशेष प्राप्त हुये है
  • इसका उत्खनन सर्वप्रथम 1953 में अक्षय कीर्ति व्यास के द्वारा किया गया
  • यहाँ उत्खनन में बस्तियों के आठ स्तर मिले हैं
  • यहाँ मकानों में एक से अधिक चूल्हे मिलना संयुक्त परिवार प्रणाली की विद्यमानता को प्रकट करते हैं
  • आहड़ सभ्यता से मिले मृदभांड इसको लाल काले मृदभांड वाली संस्कृति का प्रमुख केंद्र सिद्ध करते हैं
  • आहड़ का दूसरा नाम ताम्रवती नगरी भी मिलता हैं  जो यहाँ तांबे के ओजारो एवं उपकरणों के अत्यधिक प्रयोग का सूचक हैं
  • तोल के बाट व माप मिलना यहाँ वाणिज्य व्यापार की उन्नति के संकेत करता हैं 

बालाथल सभ्यता


  • बालाथल वर्तमान में उदयपुर की वल्लभनगर तहसील के बालाथल ग्राम में स्थित हैं
  • बालाथल सभ्यता का उत्खनन प्रोवी.एनमिश्र के निर्देशन में 1993 . में किया गया हैं
  • बालाथल में 1800 ईसा पूर्व के लगभग ताम्र पाषाणीक सभ्यता तथा 600 ईसा पूर्व लोहयुगीन सभ्यता आबाद होने का अनुमान हैं
  • उत्खनन में लोहे के ओजार प्रचुर मात्रा में प्राप्त हुये हैं
  • लोहा गलाने की पांच भट्टियों के अवशेष भी प्राप्त हुये हैं
  • लोह युग में यहाँ नलकूप होने के भी संकेत मिले हैं
  • उत्खनन में मिट्टी से बनी सांड की आकृतियां मिली है, जिनका प्रयोग संभवतः पूजा के लिए किया जाता था

गणेश्वर सभ्यता


  • गणेश्वर सभ्यता वर्तमान में राजस्थान के नीम का थाना जिले में कांटली नदी के उदगम पर स्थित हैं।
  • इसका उत्खनन रत्नचन्द्र अग्रवाल के निर्देशन में हुआ हैं।
  • यहाँ से 2800 ईसा पूर्व की सभ्यता के अवशेष प्राप्त हुये हैं।
  • गणेश्वर से प्रचुर मात्रा में ताम्र आयुध व उकरण मिले हैं जो इसे ताम्रयुगीन सभ्यताओं में प्राचीनतम सिद्ध करते हैं।
  • गणेश्वर भारत की ताम्र सभ्यताओ की जननी माना जाता हैं।
  • गणेश्वर में मकानों के लिए पत्थर का प्रयोग करने के साक्ष्य मिलते हैं।
  • बस्ती को बाढ़ से बचाने के लिए पत्थर के बाँध भी बनाये जाते थे।

Thursday, August 17, 2023

महात्मा गाँधी सेवा प्रेरक भर्ती 2023 का ऑनलाइन आवेदन कैसे भरे | How to Fill Online Application form of Mahatma Gandhi Seva Prerak Bharti 2023 | Govt Jobs in Rajasthan


महात्मा गांधी सेवा प्रेरक भर्ती 2023 

महात्मा गाँधी सेवा प्रेरक भर्ती 2023 का ऑनलाइन आवेदन फॉर्म कैसे भरे

Govt Jobs in Rajasthan

राजस्थान सरकार के शान्ति एवं अहिंसा विभाग द्वारा राज्य के सभी जिलों के समस्त ब्लाॅकों के सभी राजस्व ग्रामों एवं शहरी क्षेत्र के सभी वार्डो में 50 हजार महात्मा गांधी सेवा प्रेरकों को एक वर्ष के लिए नियत मानदेय पर लिये जाने हेतु ऑनलाइन आवदेन पत्र आमंत्रित किये जा रहे है।


 

शैक्षणिक योग्यता/अर्हता :- महात्मा  गांधी  सेवा  प्रेरकों  के चयन  हेतु  न्यूनतम  शैक्षणिक योग्यता मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 अथवा समकक्ष होगी। 

चयन हेतु प्राथमिकता दी जाने का विवरण - 

1. महात्मा  गांधी  दर्शन  प्रशिक्षण  शिविर  में  भाग  लेने  वाले  प्रमाण  पत्र  धारक, 

2. Scout Guide,

3. NCC/NYK Certificate धारी, 

4. सुरक्षा सखी, 

5. पुलिस मित्र, 

6. पूर्व बजट घोषणा में चयनित महात्मागांधी सेवा प्रेरक एवं 

7. महिला स्वयं सहायता समूह (SHG) की सदस्य 

चयनित  महात्मा  गांधी  सेवा  प्रेरकों  का  कार्यकाल  एक  वर्ष  होगा  तथा  राज्य  सरकार  द्वारा कार्यकाल घटाया/बढाया जा सकेगा।

आयु सीमा:- दिनांक 01.01.2024 को न्यूनतम 21 वर्ष एवं अधिकतम 50 वर्ष होनी चाहिए। 

मानदेय:- महात्मा  गांधी  सेवा  प्रेरक को  4500 रू  प्रतिमाह  नियत मानदेय देय  होगा। इसके अतिरिक्त कोई अन्य भत्ते आदि देय नही होंगे।

आवेदन अवधि:- अभ्यर्थियों द्वारा ऑनलाईन आवेदन पत्र दिनांक 16.08.23 से दिनांक 29. 08.2023 रात्रि 12.00 बजे तक भरा जा सकता है। 

आवेदन फीस :- आवेदन फॉर्म भरने का कोई शुल्क देय नहीं हैं (फॉर्म की फीस फ्री हैं) 

आवेदनः- आवेदन  पत्र  ऑनलाईन  भरे  जाऐगें। आवेदक अपनी ग्राम  पंचायत/राजस्व ग्राम/शहरी वार्ड के लिए ही आवेदन कर सकेगा।  एकाधिक स्थानों हेतु किये गये आवेदन अस्वीकार कर दिये जायेगे।

चयन प्रक्रिया:- महात्मा गांधी सेवा प्ररेक हेतु प्राप्त पूर्ण भरे ऑनलाइन आवेदन पत्रों में से, वांछित योग्यता/अर्हता धारित अभ्यर्थियों का  योग्यता एवं अन्य समस्त मूल दस्तावेजो का सत्यापन/जांच तथा साक्षात्कार  कर,  उपखण्ड स्तरीय समिति/साक्षात्कार समिति द्वारा, जिला स्तरीय समिति को अपनी अनुशंषा प्रेषित की जायेगी। जिसके आधार पर जिला स्तरीय समिति  द्वारा  प्रत्येक  राजस्व  ग्राम/शहरी वार्डवार अन्तिम अनुमोदित  सूची  से  विभाग  द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को उनके क्षेत्र में महात्मा गांधी सेवा प्रेरक लगाया जावेगा।

आवेदक द्वारा जिस राजस्व ग्राम/वार्ड (शहरी क्षेत्र) के लिए आवेदन किया है, आवेदक उस राजस्व ग्राम/वार्ड (शहरी क्षेत्र) का वह स्थानीय निवासी होना चाहिए।

आगंनबाडी कार्यकर्ताओं के चयन के प्रावधानों के अनुरूप ही, जिन  राजस्व ग्रामों/शहरी वार्डों के कवरेज क्षेत्रों में, जनसंख्या का 50 प्रतिशत या अधिक अनुसूचित जाति/जनजाति/अल्पसंख्यक आदि का है, तो उसी वर्ग के आवेदक का अनिवार्यतः चयन किया  जावेगा। तदानुसार  आरक्षित  वर्ग  हेतु  जाति  प्रमाण  पत्र  प्रस्तुत  किया  जाना  अनिवार्य होगा।

साक्षात्कार के समय वांछित दस्तावेज़/प्रमाण पत्रों का सत्यापनः-  अभ्यर्थियों द्वारा ऑनलाईन आवेदन पत्र में वर्णित शैक्षणिक योग्यता  एवं  अन्य अर्हता संबंधित समस्त प्रमाण पत्र/दस्तावेज, साक्षात्कार के समय मूल प्रति के रूप में प्रस्तुत किये जाने होंगे। 

 How to Fill Online Application form of Mahatma Gandhi Seva Prerak Bharti 2023 

ऑनलाईन  आवेदन करने के लिए निम्नलिखित अधिकारिक वेबसाइट पर क्लिक करे -----

Click here 

ऑनलाईन  आवेदन  की  प्रक्रिया:-  विभाग द्वारा आवेदन online Application Form द्वारा लिये जाएंगे जिन्हें राज्य के ई-मित्र कियोस्क/जन  सुविधा  केन्द्र  के  माध्यम  से  भरा  जा सकता  है। ऑनलाईन  आवेदन-पत्र  भरने  से  पूर्व  सर्वप्रथम  अभ्यर्थी  विस्तृत  विज्ञापन  का अध्ययन आवश्यक रूप  से  कर  लेंवे।  तदुपरान्त  ही  अभ्यर्थी  ऑनलाईन आवेदन करें।ऑनलाईन आवेदन करने की प्रक्रिया निम्नानुसार होगीः-

Step -1 - कंप्यूटर/लैपटॉप/ मोबाइल में किसी भी ब्राउजर (Browser) में SSO Portal https://sso.rajasthan.gov.in/signin?encq=6JkTF7D/fPuyiLpqlTuv+tsssIL22cKEce/qYZMZKsM= ओपन करके स्वयं की SSO ID & Password के द्वारा login करे


 

Step -2 - login करने के बाद Citizen Apps में उपलब्ध Recruitment Portal का चयन करना होगा

Step - 3 Recruitment Portal पर Form Apply करने के लिए One Time Registration अनिवार्य होगा, यदि आपने पहले One Time Registration कर रखा है तो सीधे Form के लिए Apply कर सकते हैं

Step - 4 Ongoing Recruitment Section में  Mahatma Gandhi Seva Prerak - 2023 पर Apply Now पर क्लिक करे

 

Step - 5 Enter Basic Details - Like as Name, Address, Contact  Number, Category, Email and Applying for Panchayat Samiti /Nagariyai Nikayai

Step - 6 Enter Personal Details - Like as Domicile Details, Click on Any one Experience Details

Step - 7 Enter Qualification Details - Like as 10th & 12th class

Step - 8 Identification Details - Upload Photo & Signature, Enter Body Mark

Step - 9 Please verify your filled details and Click on Check box @ Declaration Section click on submit button. 

 Step - 10 Download Filled Application Form & Take Print.

नोट -  महात्मा गाँधी सेवा प्रेरक भर्ती 2023 से संबंधित समस्त सूचना हेतु राजस्थान सरकार के शान्ति एवं अहिंसा विभाग की निम्नलिखित अधिकारिक वेबसाइट का नियमित अवलोकन करते रहे |

Click here 

Saturday, August 12, 2023

Civil Engineering Govt Jobs | Civil Engineering Jobs | Previous Years Technical Question Paper for RAJASTHAN HOUSING BOARD JEN EXAM 2023 | RHB JEN EXAM 2023

SCHEME & SYLLABUS OF EXAMINATION 
FOR THE POST OF 
PROJECT ENGINEER (JUNIOR)- CIVIL
 
Total Post- 40
(RAJASTHAN HOUSING BOARD) 

Section -A 

Section - A- General Awareness & Aptitude Test

(a) General Knowledge of Rajasthan and its History , Art & Culture, Literature, Monuments, Heritage, Geography, Traditions, etc 

{Questions - 30 & Marks -90}

(b) Every day Science, General Aptitude e.g. History, Math's., innovation, Indian and International events etc

{Questions - 30 & Marks -90}

Section -B

Section B – Civil Engineering

{Questions - 90 & Marks -270}

[Time - 3 hours for both sections]

Note: 

• 40% shall be pass marks for the exam. 

• Senior Secondary Level will be the standard of the Section –A of paper & Section B is of Degree level. 

• The pattern of question paper will be Objective Type (MCQ). 

• Maximum Marks and Negative Marking-The maximum marks of the paper will be 450. For every correct answer 3 marks will be awarded and for every incorrect answer 1 marks will be deducted.

Download Detailed Syllabus for RHB JEN Exam 2023

Click here

राजस्थान राज्य के सभी विभागों (WRD, PHED, PWD, RSPCB, RIICO, Panchayati Raj) की पूर्व में आयोजित सभी सहायक अभियंता (A.En.) एवं कनिष्ठ अभियंता (J.En.) प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्न पत्र सलंग्न किये गये है। जो आपको RHB JEN EXAM 2023 और आगामी अन्य JEn की सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिये उपयोगी साबित होंग।Part-1 में विगत वर्षों के कुल 16 प्रश्नपत्र शामिल किये गए हैं।

नोट :- निम्नलिखित प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्न पत्र सलंग्न किये है -

Part - 1 

1. RPSC AEn Exam 2013

2. RPSC AEn Exam 2018

3. RSMSSB JEn Exam 2016

4. RIICO Assistant Site Engineer Exam 2014

5. RSPCB Junior Environment Engineer Exam 2021

6. WRD JEn Exam 2013

7. PHED JEn Exam 2014

8. RPSC Assistant Engineer GWD Exam 2014

9. RPSC Lecturer Tech Education Exam 2011, 2014

10. RPSC Vice Principal ITI Exam 2012, 2018 

11. RSMSSB JEN Exam 2020 {Exam date - 06.12.2020}

12. RIICO Assistant Site Engineer Exam 2021

नोट :- Part - 1  के सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के विगत परीक्षाओं के प्रश्नपत्र निम्नानुसार है -

Questions Paper -1

Previous Year Question Paper of RPSC AEn Exam 2013

Click here

Question Paper -2

Previous Year Question Paper of RPSC AEn Exam 2018

Click here

Question Paper -3

(A). Previous Year Question Paper of RSMSSB JEn (Degree) Exam 2016

Click here

(B). Previous Year Question Paper of RSMSSB JEn (Diploma) Exam 2016

Click here

Question Paper -4

Previous Year Question Paper of RIICO Assistant Site Engineer Exam 2014

Click here

Question Paper -5

Previous Year Question Paper of RSPCB Junior Environment Engineer Exam 2021

Click here


Question Paper -6

(A). Previous Year Paper of Rajasthan WRD JEn Exam 2013 (Civil Degree)

Click here

(B). Previous Year Paper of Rajasthan WRD JEn Exam 2013 (Civil Diploma)

Click here

Question Paper -7

Previous Year Paper of Rajasthan PHED JEn Exam 2014

(नोट :- यह प्रश्नपत्र क्विज के रूप में 3 भाग में शामिल किया है।)

Click here for Part -1


Click here for Part - 2


Click here for Part - 3


Question Paper -8

Previous Year Paper of RPSC Assistant Engineer GWD Exam 2014

Click here


Question Paper -9

(A). Previous Year Paper of RPSC Lecturer (Tech Education) Exam 2011

Click here


(B). Previous Year Paper of RPSC Lecturer (Tech Education) Exam 2014

Click here


Question Paper -10

(A). Previous Year Paper of RPSC Vice Principal ITI Exam 2012


Click here


(B). Previous Year Paper of RPSC Vice Principal ITI Exam 2018


Click here


Question Paper -11

Previous Year Paper of RSMSSB JEn Exam 2020 (Civil Degree) Exam date - 06.12.2020

Click here


Question Paper -12 

Question Paper  RIICO Assistan Engineer Exam 2021

Name of  Question Paper & Answer Key 

Download Link 

Question Paper RIICO Assistant Engineer Exam  2021 

Click here 

Answer key RIICO Assistant Engineer Exam 2021  

 Click here



OFFICIAL WEBSITE FOR RAJASTHAN HOUSING BOARD RECRUITMENT 2023

Tuesday, June 13, 2023

Important Questions of Sujas Bulletin | राजस्थान सुजस बुलेटिन के महत्वपूर्ण प्रश्न | Rajasthan Sujas | राजस्थान सुजस | Rajasthan Current GK in Hindi Date- 12.06.2023

Important Questions of Sujas Bulletin  

राजस्थान सुजस बुलेटिन के महत्वपूर्ण प्रश्न 

दिनांक - 12.06.2023

Rajasthan Current Affairs Rajasthan Current GK in Hindi 

राजस्थान सरकार के सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग (डीआईपीआर) के द्वारा राज्य सरकार की विभिन्न सूचनाएं नियमित रूप से आमजन तक पहुँचाने के उद्देश्य से सुजस ई-बुलेटिन, वीडियो बुलेटिन और सुजस आवाज की शुरु किया गया है

उक्त विभाग द्वारा सुजस मोबाइल एप के माध्यम से राज्य सरकार की योजनायें, कार्यक्रमों और नियमित गतिविधियों जुड़े प्रेस नोट उपलब्ध हैं

अत: सुजस ई-बुलेटिन के माध्यम से प्राप्त जानकारियों में से राज्य सरकार की आयोग/बोर्ड/ विभिन्न एजेंसियों के द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रतिदिन महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी निम्नानुसार हैं-

प्रश्न-1) मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने बांसवाडा के लंकाई (बागीदौरा) में अपर हाई कैनाल परियोजना के तहत अनास नदी पर साइफन निर्माण का शिलान्यास किया और मगरदा में 2500 करोड़ रूपये की अपर हाई कैनाल परियोजना की भी आधारशिला रखी इस परियोजना से बांसवाडा जिले की 06 तहसीलों - बांसवाडा, बागीदौरा, गांगड, तलाई, आनन्दपुरी, कुशलगढ़ और सज्जनगढ़ को जोड़ा गया है। इससे 338 गांवो के 42000 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई हो सकेगी तथा मुख्य नहर से फव्वारा पद्धति द्वारा सिंचाई उपलब्ध कराई जायेगी। यहाँ माही परियोजना बांध से 105 किलोमीटर लम्बी मुख्य नहर का निर्माण होगा। साथ ही 210 डिग्गियां एवं 4 किमी लम्बी टनल भी बनेगी 

प्रश्न-2) मिडिया के विभिन्न क्षेत्रों की पढाई कर रहे विद्यार्थियों में स्वास्थ्य, जेंडर और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दो की समझ बढ़ाने के लिए हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय तथा संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष ने एमओयू किया है

👉 जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में यूएनएफपीए की कंट्री हेड एंड्रिया वोयनार तथा एचजेयू की कुलपति प्रो.सुधि राजीव ने एमओयू पर हस्ताक्षर किये

प्रश्न-3) मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने बांसवाडा की किस ग्राम पंचायत को पंचायत समिति में क्रमोन्नत करने की घोषणा की है - छोटी सरवा

प्रश्न- 4) मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना में दो दुधारू गाय और भैंस का भी 40000 रूपये प्रति पशु निशुल्क बीमा किया जा रहा है 

प्रश्न-5) किसानों को अपने खेत पर आवास निर्माण के लिए 50 लाख रूपये तक का ऋण उपलब्ध करवाने के लिए सहकारिता विभाग ने ''सहकार ग्राम आवास योजना'' शुरू की है। समय पर ऋण चुकाने पर किसानों को 5% ब्याज अनुदान मिलेगा। दीर्घकालिक अवधि का यह ऋण 15 वर्ष के लिए होगा। योजना के तहत ऋण राशि पर किसान को केवल 06% ब्याज देना होगा

प्रश्न-6) जयपुर जिले के चिमनपुरा में बाबा नारायण दास राजकीय कृषि कॉलेज खोले जाने की मुख्यमंत्री ने स्वीकृति को मंजूरी दी हैं 

उक्त महत्वपूर्ण जानकारियों/प्रश्नोत्तरी के संबंध में विस्तृत जानकारी हेतु नियमित सुजस मोबाइल एप के द्वारा सुजस ई-बुलेटिन से प्राप्त करे 

Sujas Mobile App के माध्यम से निम्नलिखित जानकारियाँ उपलब्ध होगी --------

👉 प्रेस विज्ञप्तिया

👉 सुजस ई-बुलेटिन

👉 वीडियो बुलेटिन

👉 सुजस आवाज राजस्थान

👉 सुजस मासिक पत्रिका

👉 राजस्थान सरकार के फ्लैगशिप कार्यक्रम एवं उपलब्धियां

👉 जिला दर्शन पत्रिकायें

नोट - सुजस ई-बुलेटिन नियमित पढने के लिए नीचे दिए गये टेलीग्राम चैनल के लिंक पर क्लिक करे और चैनल (https://t.me/gkforgovernmentexam) को ज्वाइन करे

Click here 

Daily Rajasthan Current Affairs | Daily Rajasthan Current GK in Hindi

Monday, June 12, 2023

Important Questions of Sujas Bulletin | राजस्थान सुजस बुलेटिन के महत्वपूर्ण प्रश्न | Rajasthan Sujas | राजस्थान सुजस | Rajasthan Current GK in Hindi Date- 11.06.2023

 Important Questions of Sujas Bulletin  

राजस्थान सुजस बुलेटिन के महत्वपूर्ण प्रश्न 

दिनांक - 11.06.2023

Rajasthan Current Affairs Rajasthan Current GK in Hindi 

राजस्थान सरकार के सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग (डीआईपीआर) के द्वारा राज्य सरकार की विभिन्न सूचनाएं नियमित रूप से आमजन तक पहुँचाने के उद्देश्य से सुजस ई-बुलेटिन, वीडियो बुलेटिन और सुजस आवाज की शुरु किया गया है

उक्त विभाग द्वारा सुजस मोबाइल एप के माध्यम से राज्य सरकार की योजनायें, कार्यक्रमों और नियमित गतिविधियों जुड़े प्रेस नोट उपलब्ध हैं

अत: सुजस ई-बुलेटिन के माध्यम से प्राप्त जानकारियों में से राज्य सरकार की आयोग/बोर्ड/ विभिन्न एजेंसियों के द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रतिदिन महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी निम्नानुसार हैं-

प्रश्न-1) एससी - एसटी विकास कोष की राशि 100-100 करोड़ रूपये को बढ़ाकर कितनी राशि का प्रावधान किया गया है - 500-500 करोड़ रूपये 

प्रश्न-2) 66वें  नेशनल स्कूल गेम्स - राजस्थान के बीकानेर के श्री केशव बिस्सा ने वेटलिफ्टिंग की हैवीवेट कैटेगरी में गोल्ड मेडल, भरतपुर के श्री वीर प्रताप सिंह ने ताइक्वांडो में और चुरू की सुश्री सपना ने कुश्ती में दो रजत पदक जीते है तथा लॉन टेनिस में प्रदेश की महिला टीम ने रजत पदक एवं बैडमिंटन में श्री वंश शर्मा, श्री आदित्य राजोरिया और श्री कार्तिक जैन ने टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है

प्रश्न-3) मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने बांसवाडा की किस तहसील को पंचायत समिति बनाने की घोषणा की है - गनोड़ा

प्रश्न- 4) किस जिले में महंगाई राहत कैंपों में 12 जून से ''सद्भावना सांस्कृतिक संध्या '' का आयोजन किया जायेगा - जयपुर 

प्रश्न-5) मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में 4 अतिरिक्त जिला कलक्टर, 03 नवीन उपखण्ड, 01 नवीन तहसील, 11 क्रमोन्नत तहसील और 16 नए उपतहसील कार्यालयों के प्रस्ताव को मंजूरी दी है - 

एडीएम ऑफिस - रावतभाटा (चितोडगढ़), भीनमाल (जालोर), मालपुरा (टोंक) और सीकर शहर

उपखण्ड कार्यालय - रींगस (सीकर), माधोराजपुरा (जयपुर) एवं टपूकड़ा (अलवर)

तहसील कार्यालय क्रमोन्नत - राजलदेसर (चुरू), मांढण एवं प्रतापगढ़ (अलवर), रूदावल एवं जुरहरा (भरतपुर), हदा (बीकानेर), बाटाडू (बाड़मेर), भांडारेज (दौसा), जालसू (जयपुर), पिलानी (झुंझुनू), रायथल (बूंदी)

नवीन तहसील कार्यालय - अलीगढ़ (टोंक)

उप तहसील कार्यालय - बघेरा (अजमेर). डूंगरा छोटा (बांसवाडा), हरसानी (बाड़मेर), ददरेवा (चुरू), बसई एवं नादनपुर (धौलपुर), नारंगदेसर (हनुमानगढ़), रेनवाल मांजी एवं चंदवाजी (जयपुर), गीजगढ़ (दौसा), बबाई (झुंझुनू), कैलादेवी (करौली), लूणवा एवं दीनदारपुरा (नागौर), कल्याणपुर (उदयपुर) और रिडमलसर (श्रीगंगानगर)

प्रश्न-6) वर्ष 2023-24 में 1.20 लाख हेक्टेयर क्षेत्र को जैविक में परिवर्तित कर 50000 कृषकों  प्रति किसान को जैविक खेती के लिए कितना अनुदान दिया जायेगा - 5000 रूपये 

बिजली शिकायत दर्ज कराने की सुविधा: जयपुर डिस्कोम के विद्युत उपभोक्ता बिजली आपूर्ति में व्यवधान और अन्य शिकायत कॉल सेंटर और ऑनलाइन  माध्यम से निम्नानुसार दर्ज करा सकते  हैं ------

👉 टोल फ्री नम्बर 1800-180-6507 और आईवीआरएस 1912 एवं टेलीफोन नम्बर - 0141-2203000

👉 बिजली मित्र एप

👉 वेब एप्लीकेशन

👉 www.bijlimitra.com

👉 57575 एवं 94140037085 पर एसएमएस के जरिये

👉 9414037085 पर व्हाट्सएप के माध्यम से

👉 helpdesk@jvvnl.org ई-मेल के माध्यम से

उक्त महत्वपूर्ण जानकारियों/प्रश्नोत्तरी के संबंध में विस्तृत जानकारी हेतु नियमित सुजस मोबाइल एप के द्वारा सुजस ई-बुलेटिन से प्राप्त करे 

Sujas Mobile App के माध्यम से निम्नलिखित जानकारियाँ उपलब्ध होगी --------

👉 प्रेस विज्ञप्तिया

👉 सुजस ई-बुलेटिन

👉 वीडियो बुलेटिन

👉 सुजस आवाज राजस्थान

👉 सुजस मासिक पत्रिका

👉 राजस्थान सरकार के फ्लैगशिप कार्यक्रम एवं उपलब्धियां

👉 जिला दर्शन पत्रिकायें

नोट - सुजस ई-बुलेटिन नियमित पढने के लिए नीचे दिए गये टेलीग्राम चैनल के लिंक पर क्लिक करे और चैनल (https://t.me/gkforgovernmentexam) को ज्वाइन करे

Click here 

Daily Rajasthan Current Affairs | Daily Rajasthan Current GK in Hindi