Wednesday, September 04, 2024

राजस्थान का करेंट अफेयर्स | Current Affairs of Rajasthan | August, 2024 | Current Affairs for CET Exam 2024

राजस्थान का करेंट अफेयर्स  

Current Affairs of Rajasthan  

August, 2024 

Current Affairs for CET Exam 2024


  • फ्लैट में सोलर सिस्टम 
    • फ्लैट में सोलर सिस्टम से विद्युत पैदा करने के लिए राजस्थान विद्युत विनियामक आयोग के जयपुर स्थित भवन में बालकनी सोलर सिस्टम लगाया।
    •  बालकनी सोलर सिस्टम का परीक्षण और शुरुआत करने वाला राजस्थान देश का पहला राज्य बन गया
    • आरईआरसी के चेयरमैन बी.एन शर्मा ने बालकनी सोलर सिस्टम का अनावरण किया।
    • बालकनी सोलर सिस्टम ग्रिड से कनेक्ट नही होगा।
    • इसमें माइक्रो इनवर्टर होगा, जिससे ​घर में बिजली उपयोग सीधा ही कर सकेंगे।

  • राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टमेंट समिट
    • मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के द्वारा आगामी दिसम्बर माह की 9-11 दिनांक को होने वाले इन्वेस्टमेंट समिट की थीम राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टमेंट समिट और प्रतीक चिन्ह का विमोचन किया गया
    • राइजिंग राजस्थान के तहत देश विदेश में रोड शो किये जायेंगे
    • मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने राज्य सरकार "सिंगल पॉइंट निवेशक इंटरफेस" को भी लांच किया, ताकि निवेशक सरकार के साथ आसानी से एमओयू कर सके
    • सिंगल-पाॅइंट निवेशक इंटरफेस लॉन्च किये जाने के तुरंत बाद राइजिंग राजस्थान के आयोजन के लिए नोडल विभाग ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टमेंट प्रमोशन को करीब 8 हज़ार करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले।
    • इन्वेस्टमेंट समिट का उद्देश्य देशी-विदेशी कंपनियों, अन्तर्राष्ट्रीय संस्थाओं और निवेशकों को प्रदेश की ओर आकर्षित करना है।
    • वर्तमान में राजस्थान के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ है।

  • शेर का नया जोड़ा 
    • वन्यजीव आदान प्रदान कार्यक्रम के तहत राजस्थान और गुजरात के मध्य वन्यजीव का आदान प्रदान किया गया है।
    • गुजरात के सक्करबाग से उदयपुर के सज्जनगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में लाये शेर का नया जोड़ा - सम्राट 3 साल 7 साल माह का है, तो सुनैना 3 साल की है
    • शेर के जोड़े के बदले में गुजरात को उदयपुर से 14 वन्यजीव देना तय हुआ।
    • उदयपुर से लोमड़ी के दो, हायना का एक, जैकाल के दो, जंगली बिल्ली का एक और दो चिंकारा को लेकर टीम गुजरात गई थी। 
    • राजस्थान के वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री संजय शर्मा है।

  • अपाचे हेलीकॉप्टर
    • भारतीय थल सेना के द्वारा अक्टूबर, 2024 से 6 अपाचे हेलिकॉप्टर जोधपुर मिलिट्री स्टेशन पर तैनात किये जायेंगे
    • अपाचे हेलिकॉप्टर दुनिया की उन्नत तकनीक से लेस होने साथ साथ इसमे नाईट विजन सेंसर, जीपीएस गाईडेंस और राइफल की सुविधा भी होगी
    • 6 अपाचे हेलीकॉप्टर से युक्त स्क्वाड्रन का संचालन भारतीय सेना के एविएशन कोर द्वारा किया जाएगा।
    • पश्चिमी सीमा पर भारत की रक्षा क्षमता को मजबूत करने हेतु भारतीय सेना ने 15 मार्च 2024 को जोधपुर में अपाचे एएच-64 लड़ाकू हेलीकॉप्टर से सुसज्जित अपना पहला अपाचे हेलीकॉप्टर स्क्वाड्रन स्थापित किया है ।

  • काजीपुरा गंगा भेरव घाटी
    • राजस्थान में काजीपुरा गंगा भेरव घाटी, अजमेर में नई लेपर्ड सफारी बनाई जाएगी।
    • विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के सतत प्रयासों के बाद राज्य सरकार के निर्देशों पर अजमेर के निकटवर्ती ग्राम काजीपुरा पर स्थित श्रीगंगा भैरव घाटी पर लेपर्ड सफारी बनाने की कवायद शुरू कर दी है। 
    • 18 करोड़ की लागत से लेपर्ड सफारी 5000 हेक्टेयर भूमि पर बनकर तैयार होगी।
    • अजमेर के निकटवर्ती श्रीगंगा भैरव घाटी में प्राकृतिक सौंदर्य, हरियाली, सम्राट पृथ्वीराज कालीन घुड़साल, सैनिक विश्राम गृह, भोज बगड़ावत की कर्म स्थली, साधु महात्मा की धूनी और पहाड़ी दर्रे पर्यटकों का मन मोह लेते हैं।
    • घाटी पर एक करोड़ की लागत से ट्रैकिंग स्ट्रिप, सनसेट पॉइंट और सेल्फी पॉइंट विकसित किया जा चुका है। लेपर्ड सफारी तीन साल में बनकर तैयार होगी।
    • भैरवघाटी मंदिर से चांदपोल गेट तक पगडंडी तैयार की जा चुकी है

  • अंगदान अभियान
    • अंगदान अभियान में राजस्थान को दो राष्ट्रीय पुरस्कार मिले है
    • भारतीय अंगदान दिवस पर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा राजस्थान को अंगदान जागरूकता अभियान के तहत सर्वश्रेष्ठ प्रचार प्रसार गतिविधियों के क्रियान्वयन के लिए  "बेस्ट आईईसी अवार्ड" प्रदान किया गया है।
    • राजस्थान की तरफ से समुचित प्राधिकारी डॉ. रश्मि गुप्ता एवं संयुक्त निदेशक डॉ. एसएन धौलपुरिया ने पुरस्कार ग्रहण किया।
    • केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मोहन फाउंडेशन जयपुर सिटीजन फोरम को सपोर्टिव एनजीओ अवार्ड से भी सम्मानित किया गया
    • भारत सरकार के द्वारा अंगदान को बढ़ावा देने और अंग प्रत्यारोपण की ज़रूरत वाले लोगों और उपलब्ध दाताओं के बीच की खाई को पाटने के लिए एक बड़ा अभियान“अंगदान जन जागरूकता अभियान शुरू किया गया था।

  • फ्लाइंग एकेडमी अव्याना एविएशन इंस्टीट्यूट 
    • मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अजमेर के किशनगढ़ में राजस्थान की पहली फ्लाइंग एकेडमी की शुरुआत की है।
    • मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के द्वारा पहली फ्लाइंग एकेडमी अव्याना एविएशन इंस्टीट्यूट का उद्घाटन किया गया है।
    • एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया और अवन्या एविएशन एकेडमी की ओर से इस सेंटर का संचालन किया जाएगा। इसके लिए अमेरिका से 5 और जर्मनी से 1 विमान खरीदा गया है।
    • एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की उड़ान प्रशिक्षण संगठन नीति (एफटीओ) के तहत एकेडमी खोलने के लिए देश में 10 एयरपोर्ट का चयन किया गया था। किशनगढ़ को भी इसमें चुना गया।
    • यह फ्लाईट स्कूल राज्य का पहला उडान प्रशिक्षण केंद्र है।

  • आरपीएससी के अध्यक्ष
    • हाल ही आरपीएससी के अध्यक्ष श्री संजय कुमार श्रोत्रिय का कार्यकाल पूर्ण के उपरांत श्री कैलाशचंद मीणा को कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है
    • श्री कैलाशचंद मीणा ने आयोग में सदस्य का पदभार 9 अक्टूबर 2023 को ग्रहण किया था।
    • पूर्व के. सी. मीणा भारतीय प्रशासनिक सेवा संवर्ग के अन्तर्गत राजस्थान राज्य सरकार के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दे चुके हैं। 
    • 8 जुलाई 2026 को के. सी. मीणा का कार्यकाल पूरा होगा।
    • संजय कुमार श्रोत्रिय के 1 अगस्त को सेवानिवृत होने के कारण आयोग अध्यक्ष का पद खाली था।
    • राजस्थान लोक सेवा आयोग का मुख्यालय अजमेर में स्थित है।

  • "मरुधरा गौरव सम्मान 2024" 
    • मरुधरा लोक कला एवं संगीत सेवा संस्थान, जोधपुर द्वारा मीता पंडित को "मरुधरा गौरव सम्मान 2024" से सम्मानित किया गया।
    • शास्त्रीय गायिका और संगीत विशेषज्ञ प्रो. डॉ. स्वाति शर्मा ने लुप्त हो रही कलाओं को बचाने के लिए मरुधरा लोक कला एवं संगीत सेवा संस्थान का गठन किया है।
    • डॉ. शर्मा ही इसकी प्रथम अध्यक्ष और कार्यकारिणी में सुरभि शर्मा उपाध्यक्ष, सुलोचना गौड़ सचिव और डिंपल गौड़ को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। 

  • "अमृता देवी विश्नोई स्मृति पुरस्कार"
    • 75 वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव का आयोजन दूदू जिले के गाडोता में आयोजित किया गया।
    • पवन कुमार जैन को "अमृता देवी विश्नोई स्मृति पुरस्कार" प्रदान किया गया।
    • पवन कुमार जैन (कोटा) को पुरस्कार वन विकास, संरक्षण एवं वन सुरक्षा श्रेणी में वर्ष 2022 के लिए प्रदान किया गया।
    • वन विकास, संरक्षण एवं वन सुरक्षा श्रेणी में नारायण लाल कुमावत (वर्ष 2019), राजसमंद के श्याम सुन्दर पालीवाल (वर्ष 2020), सीकर की सुश्री अभिलाषा व भरतपुर के बच्चू सिंह वर्मा (वर्ष 2021) को भी सम्मानित किया गया।
    • "अमृता देवी विश्नोई स्मृति पुरस्कार" वन विकास एवं वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने लिए दिया जाता है।
    • वन्यजीव संरक्षण एवं सुरक्षा श्रेणी में जयपुर के श्री मोहित शर्मा व सुश्री दिव्या शर्मा को वर्ष 2022 के लिए पुरस्कार प्रदान किया गया।
    • वन्यजीव संरक्षण एवं सुरक्षा श्रेणी में नागौर के गजेन्द्र सिंह मांझी (वर्ष-2020) एवं उदयपुर के पदम सिंह राठौर (वर्ष 2021) को भी पुरस्कृत किया गया।

  • राजस्थान में लाडो प्रोत्साहन योजना
    • राजस्थान में लाडो प्रोत्साहन योजना की शुरुआत 1 अगस्त, 2024 की गई है।
    • लड़की के जन्म पर निम्नलिखित 07 चरणों के अनुसार कुल 01 लाख रुपयों का सेविंग बॉनड  के द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की जायेगी।
    • लाडो प्रोत्साहन योजना की घोषणा राजस्थान के बजट 2024-25 में की गई थी।
    • 1 अगस्त, 2024 के बाद जन्म लेनी वाली लड़कियां ही इस योजना के लिए पात्र होगी
    • बालिका जन्म एवं शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने लाडो प्रोत्साहन योजना लागू की है।
    • योजना से संस्थागत प्रसव को बढ़ावा मिलेगा और मातृ मृत्यु दर के साथ ही बालिका शिशु मृत्यु दर में भी कमी आएगी।
    • इस योजना का नोडल विभाग महिला एवं बाल विकास विभाग, राजस्थान है

  • ऑपरेशन उल्लास
    • राजस्थान पुलिस के द्वारा गुमशुदा लोगों की तलाश के लिए ऑपरेशन उल्लास अभियान शुरू किया गया​
    • प्रदेश में गुमशुदा लोगों की तलाश के लिए पुलिस मुख्यालय 31 अगस्त तक एक माह के लिए ऑपरेशन उल्लास चलाएगा।
    • एडीजी सिविल राइट्स एवं एएचटी भूपेन्द्र साहू ने बताया कि प्रदेश में गुम चल रहे बच्चे, महिला व पुरुषों को अपनों से मिलाने के लिए एक माह का विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
    • अभियान की राज्य मुख्यालय स्तर पर मॉनिटरिंग की जाएगी।
    • अभियान के दौरान जिला स्तर व मुख्यालय स्तर पर साइबर सैल को सहयोग के लिए अटैच किया जाएगा।
    • अभियान को सफल बनाने के साथ-साथ ज्यादा से ज्यादा गुमशुदा लोगों को तलाशने के लिए पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

  • स्टेट रिमोट सब सेंटर
    • राज्य सरकार द्वारा इंदिरा गाँधी पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास संस्थान, जयपुर में स्टेट रिमोट सब सेंटर खोलने की घोषणा की गई है।
    • राज्य में स्टेट रिमोट एप्लीकेशन का सब सेंटर जनवरी में शुरू हो जाएगा।
    • स्टेट रिमोट एप्लीकेशन सब सेंटर के द्वारा पानी, भूमि, वनस्पति, नदी, नाले, सड़क, वन एवं फसलों के नक्शे एवं डाटा बेस तैयार किये जा सकेंगे
    • सेंटर शुरू होने के बाद विकास योजनाएं बनाने में सरकार को आंकड़े और उपग्रह से संबंधित क्षेत्रों के नक्शे तत्काल मिल सकेंगे।
    • क्षेत्रीय सर्वेक्षण हेतु रिमोट सेंसिंग विधि का प्रयोग किया जाता है।

  • जन आधार का राजस्थान मॉडल 
    • अरुणाचल प्रदेश के आयोजना एवं निवेश विभाग के सचिव श्री राजेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने राजस्थान के शासन सचिव (आयोजना) श्री नविन जैन से मुलाकात की
    • प्रतिनिधिमंडल ने जन आधार के राजस्थान मॉडल के संबंध में जानकारी प्राप्त कर सराहना की
    • प्रतिनिधिमंडल ने आयोजना भवन स्थित राजस्थान जन आधार प्राधिकरण का अवलोकन किया
    • राजस्थान सरकार की इस पहल को अरुणाचल प्रदेश की सरकार ने लागू करने की गहरी दिलचस्पी दिखाई है
    • "एक नम्बर,एक कार्ड, एक पहचान" पर आधारित राजस्थान की जन आधार योजना द्वारा जन कल्याणकारी योजनाओ का लाभ दिया जा रहा है
    • जन आधार योजना द्वारा प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण पारदर्शिता के साथ पात्र लाभार्थियों तक पंहुचाया जा रहा है
    • ​प्रदेश की 97 प्रतिशत जनसंख्या को जन आधर योजना के अंतर्गत कवर किया जा चूका है
    • राज्य के सभी निवासी एवं परिवार जन आधार कार्ड का पंजीयन करवाने व जन आधार कार्ड प्राप्त करने हेतु पात्र है।
    • प्रत्येक परिवार को एक 10 अंकिय परिवार पहचान संख्या एवं सदस्यों को 11 अंकीय व्यक्तिगत पहचान संख्या सहित बहुउद्देशीय जन आधार कार्ड नि:शुल्क प्रदान किया जायेगा। 

  •  विधायक सेवा केंद्र के डिजिटल एप
    • मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने गंगानगर विधायक श्री जयदीप बिहाणी के विधायक सेवा केंद्र के डिजिटल एप का शुभारंभ किया।
    • गंगानगर विधानसभा क्षेत्र से वर्तमान में विधायक श्री जयदीप बिहाणी है।
    • इस एप के जरिए विधानसभा क्षेत्र के लोग अपने क्षेत्र  की समस्याओं और शिकायतों से विधायक को रूबरू करवा सकेंगे।
    • विधायक सेवा केंद्र के डिजिटल एप के माध्यम से क्षेत्र के आम लोग विकास से संबंधित शिकायत, सहायता एवं सुझाव अब घर बैठे दर्ज करवा सकेंगे
    • विधायक सेवा केंद्र में आने वाले तमाम लोगों की शिकायत, सहायता और सुझावों को दर्ज कर उन्हें संबंधित विभागों में भिजवाया जाता है तथा समस्याओं का समाधान किया जाता है।

  • विधायक श्री अमृतलाल मीणा
    • राजस्थान के सलूम्बर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री अमृतलाल मीणा का निधन हो गया
    • स्व. अमृतलाल मीणा वर्ष 2013 से लगातार तीन बार से सलूम्बर विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे
    • सलंबूर जिले के लालपुरिया गांव में साल 1959 में जन्मे अमृतलाल मीणा करीब 20 साल राजनीति में सक्रिय रहे। ​​​​​​
    • अमृतलाल ने साल 2004 में पंचायत समिति सराड़ा के सदस्य के तौर पर राजनीति की शुरुआत की थी।
    • उसके बाद साल 2007-10 तक जिला परिषद उदयपुर के सदस्य और 2010 में पंचायत समिति सराड़ा में ​प्रतिपक्ष नेता बने।
    • वे पहली बार साल 2013 में विधायक चुने गए। 
    • स्व. अमृतलाल मीणा 2018 और 2023 में कांग्रेस के दिग्गज नेता रघुवीर सिंह मीणा को हराकर विधानसभा पहुंचे।
    • अमृतलाल राजस्थान विधानसभा में प्राक्कलन समिति, प्रश्न एवं संदर्भ समिति, विशेषाधिकार समिति और अनुसूचित जनजाति कल्याण समिति के सदस्य रहे।

  • मानस अभियान
    • हनुमानगढ़ जिले में नशे की रोकथाम हेतु जिला प्रशासन के द्वारा मानस अभियान की शुरुआत की गई है।
    • राजीविका से जुड़ी महिलाओं (SHGs members) को नशा मुक्त ‘मानस’ अभियान में मानस सखी बनाया गया है।
    • मानस सखियां घर-घर पहुंचकर माता-बहनों से संवाद करते हुए नशे से छुटकारा दिलाने के लिए उन्हें जागरूक करेंगी।
    • जिला कलेक्टर कानाराम ने कहा कि नशा मुक्त हनुमानगढ़ में महिलाओं की अहम भूमिका रहेगी। घर की बहन, मां, पत्नी और बेटी ठान ले तो नशा मुक्त जिले की संकल्पना साकार हो सकती है और परिवार आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक रूप से मजबूत बनेगा।
    • मानस सखियां गांवों में महात्मा गांधी नरेगा कार्य स्थलों पर महिलाओं को नशे से छुटकारा दिलाने के लिए जानकारी देगी एवं उन्हें शपथ दिलायेगी।
    • महिलाएं समाज और परिवार में जाल बन चुके नशे को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ें। नशे से पीड़ित व्यक्तियों को समझाइश कर अस्पताल तक पहुंचाएं।

  • रवनीत सिंह बिट्टू
    • रवनीत सिंह बिट्टू कांग्रेस के दिग्गज नेता और पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिंह के पोते हैं
    • भाजपा के रवनीत सिंह बिट्टू राजस्थान राज्य से राज्यसभा सभा सांसद निर्विरोध निर्वाचित हुये है।
    • बिट्टू के राजनीतिक करियर की शुरुआत 2007 में उनकी मुलाकात राहुल गांधी से होने के बाद हुई और उसके बाद 2008 में उन्हें पंजाब यूथ कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया।
    • बिट्टू 2009 में पहली बार लोकसभा सांसद बने, जब उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर पंजाब के आनंदपुर साहिब से जीत हासिल की।
    • ​​2014 और 2019 के आम चुनावों में बिट्टू ने लुधियाना से फिर से कांग्रेस के टिकट पर जीत हासिल की।
    • कांग्रेस ने 2021 में थोड़े समय के लिए बिट्टू को लोकसभा में पार्टी का नेता भी नियुक्त किया था
    • रवनीत सिंह बिट्टू 2024 के आम चुनावों से ठीक पहले भाजपा में शामिल हो गए।
    • भाजपा ने 2024 के लोकसभा चुनावों में उन्हें लुधियाना से मैदान में उतारा, लेकिन वे पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वारिंग से करीब 21,000 वोटों के मामूली अंतर से हार गए।
    • हारने के बावजूद भाजपा ने रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यमंत्री नियुक्त किया
    • रवनीत सिंह बिट्टू वर्तमान में रेलवे और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री के रूप में कार्यरत हैं।
    • 49 वर्षीय राजनेता पूर्व राष्ट्रीय स्तर के हॉकी खिलाड़ी हैं और अभी भी खेलों के प्रति उनका जुनून बरकरार है।

  • मीरा महोत्सव 
    • मेड़ता सिटी में सवा पांच सौ साल से उपखण्ड स्तर पर मीरा महोत्सव मनाया जा रहा है
    • मीरा जयंती के उपलक्ष में 520 वें मीरा महोत्सव 2024 का 10 अगस्त से 18 अगस्त मेड़ता में आयोजन हुआ
    • मीरा महोत्सव 2024 के आयोजन के दौरान उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने राज्य सरकार के पर्यटन कैलेंडर में मीरा महोत्सव को शामिल करने की घोषणा की
    • राज्य सरकार के पर्यटन कैलेंडर में मीरा महोत्सव को शामिल करने से महोत्सव की सांस्कृतिक विरासत को जिन्दा रखने एवं इतिहास बताने का काम किया जायेगा
    • मीराबाई ने बाल्यकाल से ही भक्ति का मार्ग चुना था
    • मीराबाई कृष्ण भक्त थी
    • मीराबाई का जन्म 1498 ई. में राजस्थान में स्थित पाली जिले के कुड़की नामक गाँव में हुआ था।
    • मीराबाई के पिता का नाम रतन सिंह राठौड़ था।
    • चित्तौड़ के राजा राणा सांगा के पुत्र और उत्तराधिकारी भोजराज के साथ उनका विवाह संपन्न हुआ। 
    • मीराबाई के आध्यात्मिक गुरु संत रविदास थे, जिन्हें रैदास के नाम से भी जाना जाता था।
    • मीराबाई ने अंतिम समय द्वारका में बिताया। सन् 1546 ई. के दौरान उनका निधन हुआ।

  • विप्रो हाइड्रोलिक प्लांट
    • जयपुर के महिंद्रा वर्ल्ड सिटी में विप्रो चेयरमैन अजीम प्रेमजी की मौजूदगी में हाइड्रोलिक प्लांट का उद्घाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के द्वारा किया गया
    • विप्रो ने राजस्थान सरकार के साथ हुए एमओयू के तहत उत्तर भारत का पहला हाइड्रोलिक प्लांट जयपुर में स्थापित किया है।
    • विप्रो हाइड्रोलिक प्लांट से राज्य में रोजगार को बढ़ावा मिलेगा एवं यह राज्य की आर्थिक प्रगति में भी सहायक होगा 
    • हाइड्रोलिक सिलेंडर का कंस्ट्रक्शन, अर्थमूविंग, यूटिलिटी एवं लिफ्टिंग, कृषि, वानिकी, खनन जैसे अनके क्षेत्रो में उपयोग हो रहा है।
    • हाइड्रोलिक प्लांट देश विदेश में बढती मांग को पूरा करने में उपयोगी साबित होगा।

  • मुख्यमंत्री आयुष्मान जीवन रक्षा योजना
    • राज्य सरकार सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने वाले अच्छे मददगार को पुरस्कार राशि व  प्रशस्ति पत्र देने के लिए मुख्यमंत्री आयुष्मान जीवन रक्षा योजना चला रही है।
    • ​सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को निकटम हॉस्पिटल/ट्रोमा सेंटर आदि में पहुंचाने वाले भले व्यक्ति को दस हजार की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
    • योजना का क्रियान्वयन चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग करेगा।
    • घायल को अस्पताल पहुंचाने वाला स्वेच्छा से पहचान आदि देने व योजना का लाभ लेने को तैयार होने पर अस्पताल के इमरजेंसी रूम में केजुअल्टी मेडिकल ऑफिसर को नाम, उम्र, लिंग, पता, मोबाइल नंबर, पहचान पत्र, बैंक खाता संख्या आदि अंकित कराना होगा।
    • यदि घायल व्यक्ति गंभीर श्रेणी का है तो उसकी मदद करने वाले भले व्यक्ति को पुरस्कार राशि व प्रशस्ति पत्र दिया जायेगा।
    • एक से अधिक भले व्यक्ति होने की स्थिति में सभी को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार राशि समान रूप से विभाजित करके दी जाएगी।
    • यदि घायल व्यक्ति सामान्य घायल (Minor Injury) श्रेणी का है तो उसकी मदद करने वाले भले व्यक्ति को केवल प्रशस्ति पत्र दिया जायेगा
    • योजना हेतु बजट समर्पित सड़क सुरक्षा कोष द्वारा वहन किया जाएगा।

  • अटल भूजल योजना
    • सरकार की भूजल को लेकर नवीन नीतियों और कार्यों का परिणाम है कि अटल भूजल योजना में अब राजस्थान प्रदेश सातवें स्थान से तीसरे स्थान पर आ गया है।
    • प्रदेश के भूजल व जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने कहा है कि अटल भूजल योजना से राजस्थान जल के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेगा।
    • राज्य की अर्थव्यवस्था और विकास जल की उपलब्धता पर निर्भर करता है।
    • योजना के तहत मार्च 2025 तक सभी कार्य पूर्ण करने हैं। 
    • भूजल विभाग के सचिव समित शर्मा ने कहा कि प्रदेश के ग्राउंड वाटर लेवल की स्थिति का आंकलन किया जाता है तो देश में सर्वाधिक विकट स्थिति राजस्थान की पाई जाती है इसलिए आने वाले समय में भूजल स्तर को सुधारना है। 
    • अटल भूजल योजना 25 दिसम्बर, 2019 को शुरू की गई थी।
    • अटल भूजल योजना एक भूजल प्रबन्धन योजना है।
    • अटल भूजल योजना प्रदेश के 17 जिलों में क्रियान्वित की जा रही है।
    • अटल भूजल योजना का मुख्य उद्देश्य सामुदायिक सहभागिता से चिन्हित क्षेत्रो में गिरते भूजल स्तर की रोकथाम के लिए आमजन में जल के प्रति व्यवहार परिवर्तन किया जाना है।
    • योजना के तहत मार्च 2025 तक सभी कार्य पूर्ण करने हैं।
  • मेडिकल टूरिज्म
    • मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की पहल पर राजस्थान को मेडिकल टूरिज्म के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए नीतिगत फैसले लिए जा रहे है।
    • मेडिकल टूरिज्म का हब बनाने हेतु राज्य सरकार ‘हील इन राजस्थान‘ पॉलिसी लेकर आएगी
    • चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयार की गई पॉलिसी के प्रारूप को सभी हितधारको के साथ विस्तृत चर्चा कर सुझाव लिए गये है।
    • सुझावों के आधार पर जल्द ही पॉलिसी को अंतिम रूप दिया जायेगा।
    • प्रदेश में मेडिकल टूरिज्म बढ़ावा देने के लिए स्टेट मेडिकल वैल्यू ट्रैवल कमेटी का गठन किया है
    • वर्तमान में राजस्थान प्रदेश के चिकित्सा मंत्री श्री गजेन्द्रसिंह खींवसर है
    • स्टेट मेडिकल वैल्यू ट्रैवल कमेटी मेडिकल ट्यूरिज्म से संबंधित नीति निर्धारण के साथ ही उसका प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन भी सुनिश्चित करेगी।
    • अतिरिक्त मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की अध्यक्षता में गठित इस कमेटी के उपाध्यक्ष पर्यटन विभाग के प्रमुख शासन सचिव होंगे।
    • इस वर्ष स्वास्थ्य के क्षेत्र को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कुल बजट का 8.26 प्रतिशत प्रावधान स्वास्थ्य के लिए किया गया है। यह अब तक का सर्वाधिक बजट प्रावधान है।

  • राजस्थान हाईकोर्ट की स्थापना के प्लेटिनम जुबली वर्ष का समापन समारोह
    • ​राजस्थान हाईकोर्ट की स्थापना के प्लेटिनम जुबली वर्ष के समापन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि एवं प्रदेश के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े विशिष्ट अतिथि थे।
    • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा राजस्थान हाईकोर्ट की स्थापना के प्लेटिनम जुबली समापन समारोह के दौरान हाईकोर्ट म्यूजियम का भी उद्घाटन किया
    • हाईकोर्ट की स्थापना के प्लेटिनम जुबली समापन समारोह के दौरान ई समन वारंट के लिए ई सेवा त्वरित ऐप लॉन्च किया गया
    • ई सेवा त्वरित ऐप लॉन्च करने वाला राजस्थान हाईकोर्ट देश का पहला कोर्ट बन गया है
    • प्रदेश के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने हाईकोर्ट की स्थापना के प्लेटिनम जुबली वर्ष पर जारी टिकट का विमोचन करते हुये पीएम को भेंट किया
    • राजस्थान हाईकोर्ट की स्थापना 29 अगस्त 1949 को राजस्थान उच्च न्यायालय अध्यादेश, 1949 के तहत की गई थी।
    • दिनांक 29.08.1949 को राजप्रमुख महामहिम महाराजा सवाई मान सिंह द्वारा 11 माननीय न्यायाधीशों को शपथ दिलाई गई।
    • राजस्थान राज्य का उद्घाटन 30 मार्च, 1949 को हुआ और तत्समय जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, उदयपुर और अलवर में कार्यरत पाँच रियासतकालीन उच्च न्यायालयों को राजस्थान उच्च न्यायालय अध्यादेश, 1949 द्वारा समाप्त कर दिया गया। 
    • राज्य पुनर्गठन अधिनियम, 1956 की धारा 49 के तहत नवीन उच्च न्यायालय स्थापित हुआ, जिसकी मुख्य पीठ जोधपुर में स्थित की गयी।
    • राजस्थान का उच्च न्यायालय आदेश, 1976 द्वारा राजस्थान उच्च न्यायालय जयपुर पीठ को फिर से जयपुर में स्थापित किया गया और 30.01.1977 से जयपुर पीठ ने कार्य करना शुरू किया।
    • वर्तमान में राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनिन्द्र मोहन श्रीवास्तव है

  • राजस्थान मेडिकल सर्विसेज कॉपरेशन लिमिटेड
    • ​राजस्थान में ई-औषधि सॉफ्टवेयर के माध्यम से निशुल्क दवा योजना का बेहतर संचालन करने के लिए प्रौद्योगिकी सभा उत्कृष्टता पुरस्कार - 2024 प्रदान किया गया
    • लखनऊ में एक्सप्रेस कम्प्यूटर इंडियन एक्सप्रेस समूह द्वारा आयोजित प्रौद्योगिकी सभा में एंटरप्राइज एप्लीकेशन श्रेणी में आरएमएससी को यह पुरस्कार प्रदान किया गया
    • लखनऊ में एक्सप्रेस कम्प्यूटर इंडियन एक्सप्रेस समूह द्वारा आयोजित समारोह में राजस्थान की ओर से आरएमएससी के अतिरिक्त निदेशक श्री विक्रम सांखला ने यह पुरस्कार ग्रहण किया
    • प्रौद्योगिकी सभा उत्कृष्टता पुरस्कार राजकीय विभागों, एजेंसियों एवं संस्थानों में तकनीकी नवाचार और प्रौद्योगिकी के माध्यम से कार्य को सुगम बनाने तथा प्रभावी प्रबंधन के लिए दिया जाता है।
    • आरएमएससीएल की वर्तमान प्रबंध निदेशक श्रीमती नेहा गिरि ने बताया कि ई औषधि सॉफ्टवेयर के माध्यम से राज्य के समस्त चिकित्सा संस्थानों में दवाओं की गुणवत्तापूर्ण उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है।
    • ई-औषधि एप्लीकेशन के माध्यम से प्रदेश में दवाओं की निर्बांध आपूर्ति हो रही है।
    • 2 अक्तूबर, 2011 को राजस्थान के तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा इस योजना की शुरुआत की गई।

  • श्रीकृष्ण गमन पथ
    • ​राजस्थान के मुख्यमंत्री द्वारा हाल ही में श्रीकृष्ण गमन पथ बनाने की घोषणा की गई 
    • भगवान कृष्ण की जन्मस्थली से लेकर उनके शिक्षा ग्रहण करने के स्थान को एक धार्मिक सर्किट के द्वारा जोड़ा जायेगा
    • श्रीकृष्ण गमन पथ बनाने का कार्य मध्य प्रदेश और राजस्थान सरकार के द्वारा किया जायेगा
    • भगवान श्रीकृष्ण ने महर्षि सांदीपनि के आश्रम (उज्जैन) में शिक्षा ग्रहण की थी।
    • मथुरा से सांदीपनि के आश्रम (उज्जैन) तक जाने वाले मार्ग को राजस्थान एवं मध्यप्रदेश सरकार मिलकर विकसित करेगी।
    • श्रीकृष्ण गमन पथ पर श्रीकृष्ण के जीवनकाल से जुड़े तथा पौराणिक आस्था के स्थानों को चिन्हित कर उनका विकास किया जायेगा
    • जानापाव (एमपी) में भगवान परशुराम ने श्रीकृष्ण को सुदर्शन चक्र दिया था
    • धार के पास अमझेरा में भगवान का रुक्मणी हरण को लेकर युद्ध हुआ था
    • ऐसे सभी स्थलों को सरकार पर्यटन स्थल बनाने जा रही है
    • राजस्थान में श्रीकृष्ण गमन पथ चम्बल एवं इसकी सहायक नदी घोड़ापछाड़ के किनारे किनारे होगा
    • प्रदेश में यह धार्मिक सर्किट भरतपुर, कोटा एवं झालावाड़ जिलों से गुजरेगा

  • राजस्थान सहकारी गोपाल क्रेडिट कार्ड ऋण योजना 
    • राजस्थान सरकार के द्वारा राजस्थान सहकारी गोपाल क्रेडिट कार्ड ऋण योजना शुरू की गई है
    • राजस्थान सहकारी गोपाल क्रेडिट कार्ड ऋण योजना के तहत पशुपालकों को एक लाख रुपए तक का अल्पकालीन ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध करवाया जायेगा
    • राज्य सरकार के द्वारा 5 लाख गोपालक किसानों को ऋण उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है
    • सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गोत्तम कुमार दक ने राजस्थान सहकारी गोपाल क्रेडिट कार्ड ऋण योजना के पोर्टल की शुरुआत की
    • राजस्थान सहकारी गोपाल क्रेडिट कार्ड ऋण योजना द्वारा ऋण एक वर्ष की अवधि के लिए दिया जायेगा
    • इस योजना का लाभ लेने के लिए गोपालक किसान को प्राथमिक दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति का सदस्य होना अनिवार्य है
    • किसान द्वारा ऋण का समय पर चुकारा करने पर किसी प्रकार का ब्याज नही देना होगा
    • ई-मित्र और संबंधित ग्राम सेवा सहकारी समिति के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है
    • सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम कुमार दक ने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में किसानों और पशुपालकों की समृद्धि और कल्याण के लिये कृतसंकल्प है।

  • जोधपुर-पाली इंडस्ट्रियल स्मॉर्ट सिटी
    • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने एनआईसीडीपी के तहत 28,602 करोड़ के निवेश के साथ 12 नए परियोजना प्रस्तावों को मंजूरी दी, जिनमें जोधपुर-पाली शामिल है।
    • इंडस्ट्रियल स्मॉर्ट सिटीज” निर्माण में राजस्थान से “जोधपुर-पाली” को शामिल किया जाना क्षेत्र के समस्त नागरिकों के जीवन स्तर में शानदार सुधार लेकर आने वाला निर्णय साबित होगा।
    • जोधपुर-पाली इंडस्ट्रियल स्मॉर्ट सिटी में टेक्सटाइल, फूड प्रोसेसिंग, इंजीनियरिंग व ऑटो, बिल्डिंग मेटेरियल्स एवं हैंडीक्राफ्ट सेक्टर्स फोकस में रहेंगे
    • एनआईसीडीपी को बड़े एंकर उद्योगों और एमएसएमई, दोनों से निवेश की सुविधा प्रदान करके एक जीवंत औद्योगिक इकोसिस्‍टम को बढ़ावा देने के लिए तैयार किया गया है। 
    • नए औद्योगिक शहरों को वैश्विक मानकों के ग्रीनफील्ड स्मार्ट शहरों के रूप में विकसित किया जाएगा, जिन्हें 'प्लग-एन-प्ले' और 'वॉक-टू-वर्क' सिद्धांत पर "मांग से पहले" बनाया जाएगा।
    • परियोजनाओं की मंजूरी 'विकसित भारत'- एक विकसित भारत के विजन को साकार करने की दिशा में एक कदम है।
    • जोधपुर-पाली इंडस्ट्रियल स्मॉर्ट सिटी
      • 922 करोड़ परियोजना की लागत
      • 7500 करोड़ का निवेश होगा
      • 1578 एकड़ का क्षेत्रफल होगा
      • 40 हजार को रोजगार मिलेगा

  • स्टेट लेवल पुलिस ऑफिसर्स कॉन्फ्रेंस
    • जयपुर के राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में 29 अगस्त, 2024 को दो दिवसीय स्टेट लेवल पुलिस ऑफिसर्स कॉन्फ्रेंस शुरू हुई।
    • स्टेट लेवल पुलिस ऑफिसर्स कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन सीएम भजनलाल शर्मा व गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने किया।
    • डीजीपी यूआर साहू के अनुसार दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस में ‘पुलिसिंग विद एक्सीलेंस- द वे फॉरवर्ड’ थीम पर एक दर्जन विषयों पर सत्र आयोजित किये गये।
    • कॉन्फ्रेंस में एसीएस होम आनन्द कुमार, डीजी डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा, राजेश निर्वाण, हेमंत प्रियदर्शी, संजय अग्रवाल, सुनील दत्त, आयोजन कमेटी के अध्यक्ष एडीजी मालिनी अग्रवाल, आनंद श्रीवास्तव, कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ व विशाल बंसल सहित मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी, रेंज आईजी, जिलों के एसपी, एडिशनल एसपी, डिप्टी एसपी व इंस्पेक्टर मौजूद रहे। कुछ जिलों के अधिकारी ऑनलाइन जुड़े।

  • राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024
    • ​मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 के तहत प्रथम इन्वेस्टर मीट का आयोजन 30 अगस्त, 2024 को मुम्बई में आयोजित किया गया
    • राज्य सरकार के ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टमेंट प्रोमोशन और अदानी ग्रुप, वेदांता ग्रुप, जेएसडब्ल्यू ग्रुप, टाटा ग्रुप, वारी ग्रुप, डालमिया ग्रुप और स्टार सीमेंट सहित कई उद्योगपतियों के बीच 4.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक के एमओयू हुए।
    • मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 की वेबसाइट भी लॉन्च की
    • इन्वेस्टर मीट के दौरान उद्योग मंत्री राज्यवर्धन राठौड़, मुख्य सचिव सुधांश पंत, एसीएस शिखर अग्रवाल और उद्योग विभाग के प्रमुख सचिव अजिताभ शर्मा भी मौजूद रहे।

  • पेरिस पैरालिंपिक में राजस्थान की बेटियों का प्रदर्शन
    • जयपुर की अवनी लेखरा और मोना अग्रवाल ने शूटिंग के एक ही कॉम्पिटिशन में भारत को दो मेडल दिलाए।
    • अवनी लेखरा ने स्वर्ण पदक जीता, वहीं मोना अग्रवाल ने ब्रॉन्ज मेडल भारत की झोली में डाला। 
    • आर-2 महिला 10 एम एयर राइफल एसएच-1 के फाइनल राउंड में अवनी पहले और मोना तीसरे नंबर पर रहीं।
    • अवनी लेखरा ने 249.7 पॉइंट हासिल कर नया रिकॉर्ड बनाया।
    • मोना अग्रवाल ने 228.7 के स्कोर कर मेडल जीता।
    • अवनी लेखरा
      • अवनी लेखरा ने टोक्यो पैरालिंपिक में भी गोल्ड और ब्रॉन्ज मेडल जीत चुकी हैं।
      • अवनी लेखरा पैरालिंपिक में तीन मेडल जीतने वाली भारत की पहली खिलाड़ी बन गई हैं। 
      • अवनी ने अपना ही पैरालिंपिक रिकॉर्ड भी तोड़ा। टोक्यो पैरालिंपिक में उन्होंने 249.6 पॉइंट हासिल कर पैरालिंपिक रिकॉर्ड बनाया था।
      • पेरिस पैरालिंपिक में 249.7 पॉइंट हासिल कर नया रिकॉर्ड बनाया।
    • मोना अग्रवाल
      • मोना अग्रवाल ने ​दिसंबर 2021 में शूटिंग करना शुरू किया था। 
      • मोना अपने जन्म के कुछ महीनों बाद ही पोलियो से पीड़ित हो गई थीं। मोना के दो बच्चे हैं।
      • इससे पहले मोना ने गोला फेंक और वेट लिफ्टिंग में स्टेट लेवल तक खेला है।
      • मोना अग्रवाल (37) ने 9 मार्च, 2024 को अपने करियर के चौथे इंटरनेशनल टूर्नामेंट डब्ल्यूएसपीएस पैरा शूटिंग वर्ल्ड कप में गोल्ड मेडल जीता था। 

Sunday, September 01, 2024

राजस्थान के चौहान वंश का इतिहास | Chauhan Dynasty of Rajasthan | Rajasthan History for RSSB CET Exam

राजस्थान के चौहान वंश का इतिहास | Chauhan Dynasty of Rajasthan | Rajasthan History for RSSB CET Exam

राजस्थान CET स्नातक स्तर परीक्षा से संबंधित राजस्थान के चौहान वंश का इतिहास/Chauhan Dynasty of Rajasthanके बारे में विस्तृत विवरण - 

  • बिजौलिया शिलालेख के अनुसार सांभर झील का प्रवर्तक वासुदेव चौहानों का मूलपुरुष था
  • चौहान वंश की स्थापना 551 ई. में हुई
  • चौहान वंश का मूल स्थान सपादलक्ष (सांभर) था और उनकी राजधानी अहिछत्रपुर (नागौर) थी
  • डॉ. दशरथ शर्मा ने बिजौलिया शिलालेख के आधार पर चौहानों को ब्राह्मण बताया
  • पृथ्वीराज रासो, नैणसी, सूर्यमल्ल मीसण आदि चौहानों की उत्पति वशिष्ठ ऋषि द्वारा आबू के अग्निकुण्ड से मानते है।
  • कायमखां रासो और चन्द्रावती के शिलालेख के आधर पर चौहानों को ब्राह्मणवंशीय माना गया है।
  • वाक्पतिराज चौहानों का शक्तिशाली शासक हुआ, जिसने प्रतिहारों को परास्त कर अपनी शक्ति का परिचय दिया
  • 983 ई. का हर्षनाथ लेख विग्रहराज द्वितीय की विजयों का उल्लेख करता है, विग्रहराज द्वितीय ने गुजरात के चालुक्य शासक मूलराज को परास्त किया था।
  • विग्रहराज द्वितीय के बाद दुर्लभराज और गोविन्द तृतीय शासक हुये।
  • पृथ्वीराज विजय ग्रन्थ में गोविन्द तृतीय की उपाधि "वैरिघट्ट" मिलती है।

  • अजयराज 
    • ​अजयराज के द्वारा 1113 ई. में अजमेर नगर बसाया गया
    • अजयराज के द्वारा चाँदी और तांबे के सिक्के चलाये गये, जिन्हें अजयप्रिय द्रम्म कहा गया
    • सिक्को पर अजयराज की पत्नी सोमलदेवी का नाम भी मिलता है
    • दिगम्बरों एवं श्वेताम्बरों के शास्त्रार्थ की अध्यक्षता की गई
    • पाशर्वनाथ मंदिर के लिए एक स्वर्ण कलश भी प्रदान किया गया

  • अर्नोराज ने अजमेर में आनासागर झील एवं पुष्कर में वराह मंदिर बनवाया
  • अर्नोराज की हत्या पुत्र जग्ग्देव के द्वारा 1155 ई. में की गई

  • विग्रहराज चतुर्थ 
    • विग्रहराज चतुर्थ (1158 - 63) तोमरों को पराजित कर दिल्ली पर अधिकार किया
    • विग्रहराज चतुर्थ दिल्ली पर अधिकार करने वाला प्रथम चौहान शासक था
    • विग्रहराज चतुर्थ ने हरिकेली और उसके दरबारी विद्वान सोमदेव ने ललित विग्रहराज नाटक की रचना की
    • जयानक भट्ट ने विग्रहराज चतुर्थ को कवि बान्धव की उपाधि प्रदान की
    • विग्रहराज चतुर्थ ने अजमेर में एक संस्कृत पाठशाला बनवाकर उस पर हरिकेली नाटक की पंक्तियाँ खुदवाई
    • कुतुबद्दीन ऐबक ने संस्कृत पाठशाला को तुड़वाकर वहां "ढाई दिन का झोंपड़ा" मस्जिद बनवाई।
    • विग्रहराज चतुर्थ ने बीसलपुर बसाकर वहाँ बीसलपुर झील बनवाई
    • धर्मघोष सूरी के आदेश से एकादशी के दिन पशुवध पर अंकुश लगाया।

  • विग्रहराज चतुर्थ का उतराधिकारी अपरगांग्य एवं इसके बाद पृथ्वीराज द्वितीय शासक बना
  • पृथ्वीराज द्वितीय का उतराधिकारी उसका चाचा सोमेश्वर था

  • पृथ्वीराज तृतीय
    • शाकम्भरी के चौहानों में सबसे प्रसिद्ध पृथ्वीराज तृतीय 11 वर्ष की आयु में शासक बना
    • पृथ्वीराज तृतीय के पिता का नाम सोमेश्वर एवं माता का नाम कर्पूरदेवी था
    • पृथ्वीराज तृतीय ने कन्नोज के गहडवाल शासक जयचंद की पुत्री संयोगिता से विवाह किया
    • पृथ्वीराज तृतीय ने तराइन के प्रथम युद्ध (1191 ई.) में गजनी के शासक मुहम्मद गौरी को पराजित कर दिया था
    • पृथ्वीराज तृतीय को तराइन के द्वितीय युद्ध (1192 ई.) में मुहम्मद गौरी से पराजित होना पड़ा
    • 1182 ई. में महोबा के चंदेल शासक परमर्दिदेव को पराजित किया, जिसमे प्रसिद्ध वीर "आल्हा ऊदल" लड़ते हुये मारे गये।
    • पृथ्वीराज ने दिल्ली में पिथौरागढ़ का निर्माण करवाया था
    • पृथ्वीराज विजय के रचयिता जयानक एवं पृथ्वीराज रासो के लेखक चन्दबरदाई थे

  • रणथम्भौर में चौहान वंश 
    • रणथम्भौर में चौहान वंश का संस्थापक पृथ्वीराज तृतीय का पुत्र गोविन्दराज (1194 ई.) था
    • रणथम्भौर के चौहान वंश का प्रतापी शासक हम्मीर देव चौहान (1282 - 1301) था
    • 1291 ई. में जलालुद्दीन खलजी ने रणथम्भौर पर आक्रमण किया, लेकिन सफलता प्राप्त नही हो सकी
    • हम्मीर द्वारा मंगोल विद्रोहियों को शरण देने के कारण दिल्ली के सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी के आक्रमण का सामना करना पड़ा, हम्मीर ने तुर्क सेना को पराजित कर दिया
    • 1301 ई. में अलाउद्दीन स्वयं सेना के साथ आकर रणथम्भौर पर आक्रमण किया
    • अलाउद्दीन ने हम्मीर के सेनानायक रणमल और रतिपाल को लालच देकर रणथम्भौर किले पर अधिकार कर लिया
    • युद्ध में हम्मीर लड़ता हुआ मारा गया और पत्नी रंगादेवी के नेतृत्व में महिलाओं ने जौहर किया
    • राजस्थान का प्रथम साका/जौहर रणथम्भौर के चौहान वंश के द्वारा किया गया
    • अलाउद्दीन ने रणथम्भौर जीतकर उलूग खां को प्रशासक नियुक्त कर दिया
    • हम्मीर महाकाव्य नयनचंद सूरी के द्वारा लिखा गया ग्रन्थ है
    • हम्मीर को 16 युद्धों का विजेता मना जाता है
    • हम्मीर देव ने पिता जेत्रसिंह के 32 वर्षो के शासनकाल की स्मृति में बत्तीस खम्भों की छतरी का निर्माण करवाया गया था
    • हम्मीर देव की मृत्यु के बाद चौहानों की रणथम्भौर शाखा समाप्त हो गई
    • जोधराज के हम्मीर रासो और चंद्रशेखर के हम्मीर हठ ग्रंथो से हम्मीर के शोर्य की जानकारी मिलती है

  • जालौर का चौहान वंश 
    • 1181 ई. में जालौर के चौहान वंश की स्थापना कीर्तिपाल के द्वारा की गई थी
    • बिजौलिया प्रशस्ति में जालौर को जाबालिपुर कहा गया है
    • जालौर के किले को सुवर्णगिरी, सोनगढ़ और कांचनगिरी भी कहा जाता है
    • कीर्तिपाल का उतराधिकारी समरसिंह था
    • समरसिंह ने जालौर में सुदृढ़ प्राचीर,कोषागार, और शस्त्रागार का निर्माण करवाया
    • कान्हडदेव जालौर के चौहान शासकों में सर्वाधिक शक्तिशाली शासक था
    • 1308 ई. में अलाउद्दीन खिलजी ने जालौर के सिवाना पर अधिकार कर लिया और खैराबाद नाम रख दिया
    • 1311 ई. में कान्हड़देव के दहिया सरदार का बीका के विश्वासघात के कारण अलाउद्दीन खिलजी ने जालौर के दुर्ग पर अधिकार कर लिया
    • युद्ध में लड़ते हुये कान्हड़देव मारा गया और महिलाओ के द्वारा जौहर किया गया
    • अलाउद्दीन खिलजी ने जालौर जीतकर उसका नाम जलालाबाद कर दिया
    • अलाउद्दीन खिलजी ने अलाई/तोपखाने की मस्जिद का निर्माण करवाया
    • पद्मनाभ के द्वारा कान्हडदे प्रबंध की रचना की गई

  • सिरोही का चौहान वंश 
    • सिरोही के अखयराज देवड़ा ने 1527 ई. में खानवा के युद्ध में राणा सांगा का साथ दिया
    • सिरोही के चौहान वंश का संस्थापक राव लुम्बा जालौर की देवड़ा शाखा से संबंधित था
    • 1311 ई. में परमारों से आबू और चन्द्रावती छिनकर सिरोही में स्वतंत्र सत्ता स्थापित की
    • राव लुम्बा ने अचलेश्वर मंदिर का जीर्णोद्धार करवाया
    • रायमल के पुत्र भिमान ने सरणवा पहाड़ो पर दुर्ग की स्थापना की और 1405 ई. में शिवपुरी नामक नगर बसाया
    • सुरतान देवड़ा ने 1575 ई. में अकबर की अधीनता स्वीकार की
    • सिरोही के शिवसिंह ने 11 सितम्बर, 1823 में अंग्रेजों से संधि की
    • भिमान के उतराधिकारी सहसमल ने 1425 ई. में सिरोही बसाकर राजधानी बनायी।
    • राणा कुम्भा ने सहसमल को पराजित कर अचलगढ़ दुर्ग का निर्माण करवाया
    • सहसमल का उतराधिकारी लाखा के द्वारा पावागढ़ से कालिका की मूर्ति लाकर सिरोही में स्थापित की और लाखनाव तालाब का निर्माण करवाया

  • हाड़ौती का चौहान वंश 
    • चौहान वंशीय देवा हाडा ने मीणाओं को पराजित कर 1241 ई. में बूंदी राज्य की स्थापना की
    • कुम्भाकालिन रणकपुर लेख में बूंदी का नाम वृंदावती मिलता है।
    • देवा के उत्तराधिकारी समरसिंह हाडा ने 1264  ई. में कोटिया शाखा के भीलों को पराजित कर कोटा पर अधिकार किया और अपने पुत्र जेत्रसिंह दिया।
    • जैत्रसिंह हाडा ने कोटा के किले का निर्माण करवाया एवं गुलाब महल का भी निर्माण करवाया
    • बूंदी के बरसिंह हाडा ने 1354 ई. में बूंदी के तारागढ़ किले का निर्माण करवाया गया
    • तारागढ़ का किला भित्ति चित्रों के लिए प्रसिद्ध है।

  • सुर्जन हाडा (1554-85)
    • ​सुर्जन हाडा के शासनकाल से पूर्व बूंदी के शासक मेवाड़ के अधीन आते थे
    • 1569 ई. में अकबर के द्वारा रणथम्भौर पर आक्रमण के दौरान सुर्जन हाडा ने मुगल अधीनता स्वीकार कर ली
    • अकबर के द्वारा सुर्जन हाडा को रावराजा की उपाधि एवं पांच हजार का मनसब दिया गया
    • बूंदी के निकट 26 और बनारस के निकट 26 परगने जागीर के रूप में दिए गये
    • बनारस में सुर्जन हाडा द्वारा जलाशये, महल और गंगा नदी के तट पर घाट बनवाये गये
    • द्वारिकापुरी में सुर्जन हाडा द्वारा रणछोड़जी का मंदिर बनवाया गया
    • बनारस में ही सुर्जन हाडा की मृत्यु हो गई

  • राव रतनसिंह 
    • राव रतनसिंह को जहांगीर के द्वारा न्यायप्रिय होने के कारण रामराज और चित्रकला प्रेमी होने कारण सरबुलंदराय की उपाधि दी
    • जहाँगीर के द्वारा 5000 का मनसब भी दिया गया
    • राव रतनसिंह ने खुर्रम का विद्रोह दबाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई
    • राव रतनसिंह अपने लडके गोपीनाथ की हत्या करने वाले ब्राह्मणों को दण्ड नही दिया, क्योंकि वह दुराचारी था

  • राव शत्रुशाल
    • शाहजहाँ ने राव शत्रुशाल को राव की पदवी, तीन हजार जात और दो हजार का मनसब दिया
    • मुगल उत्तराधिकार युद्ध में शाहजादे दारा के पक्ष में युद्ध करते हुये सामुगढ़ में गोली लगने से वीरगति को प्राप्त हुआ
    • शत्रुशाल की स्मृति में पुत्र अनिरुद्ध हाडा ने 1683 ई. में बूंदी में चौरासी खंभों की छतरी का निर्माण करवाया

  • अनिरुद्ध की पत्नी रानी नाथावती के द्वारा रानीजी की बावड़ी का निर्माण करवाया गया
  • अनिरुद्ध का पुत्र जोधसिंह हाडा 1706 ई. में बूंदी के जेतसागर तालाब में गणगौर के अवसर पर नाव की सवारी करते समय अपनी पत्नियों और गणगौर की प्रतिमा सहित डूब गया, तभी से "हाड़ो ले डुब्यो गणगौर" विख्यात हो गया

  • बहादुरशाह ने राव बुध्द्सिंह को महाराव राणा का खिताब और परगने जागीर में दिए

  • उम्मेद सिंह 
    • उम्मेद सिंह ने कोटा के शासक और मल्हराव होल्कर की सहायता से बूंदी की गद्दी प्राप्त की
    • उम्मेद सिंह मल्हराव होल्कर को मामा कहता था
    • उम्मेद सिंह श्री जी के नाम से जाना जाता था
    • उम्मेद सिंह ने बूंदी के तारागढ़ किले में चित्रशाला का निर्माण करवाया
    • उम्मेद सिंह ने जीवनकाल में स्वयं की सोने की मूर्ति बनवाकर अंतिम संस्कार करवाया था

  • बूंदी के शासक विष्णुसिंह हाडा ने 10 फरवरी, 1818 को अंग्रेजों से संधि की

  • 1857 ई. की क्रांति के दौरान बूंदी शासक रामसिंह हाडा ने अंग्रेजों का सहयोग नही किया था
  • बूंदी शासक रामसिंह के शासनकाल में ठाकुर बलवंतसिंह जयपुर से तीज की प्रतिमा बूंदी लाये थे
  • रामसिंह के समय प्रसिद्ध कवि सूर्यमल्ल मीसण ने वंश भास्कर की रचना की

  • बूंदी का अंतिम शासक बहादुर सिंह था

बीकानेर का राठौड़ वंश का इतिहास | Rathore Dynasty of Bikaner | Rajasthan History for RSSB CET Exam

बीकानेर का राठौड़ वंश का इतिहास | Rathore Dynasty of Bikaner | Rajasthan History for RSSB CET Exam

राजस्थान CET स्नातक स्तर परीक्षा से संबंधित बीकानेर का राठौड़ वंश का इतिहास | Rathore Dynasty of Bikaner के बारे में विस्तृत विवरण - 

  • राव बीका 
    • राव बीका मारवाड़ के शासक राव जोधा का पुत्र था
    • राव जोधा के ताना से राव बीका 1465 ई. में जांगल प्रदेश में आ गया था
    • करणीमाता की कृपा से राव बीका ने नवीन राज्य बीकानेर की स्थापना की।
    • राव बीका ने देशनोक में करणीमाता के मूल मंदिर का निर्माण करवाया
    • राव बीका ने पुंगल के राव शेखा की पुत्री से विवाह किया
    • राव बीका ने 1488 ई. में बीकानेर की स्थापना कर राठौड़ सत्ता का दूसरा केंद्र बनाया

  • राव बीका के बाद राव नरा बीकानेर का शासक बना था
  • राव नरा की मृत्यु के बाद राव लूणकर्ण 1505 ई. में बीकानेर का शासक बना

  • राव लूणकर्ण
    • राव लूणकर्ण राव बीका का छोटा पुत्र था
    • राव लूणकर्ण ने नागौर के शासक मुहम्मद खां को हराया
    • 1526 ई. में ढोसी के युद्ध में नारनौल के नवाब अबीमीरा से लड़ते हुये राव लूणकर्ण मारा गया
    • बीठू सूजा के ग्रन्थ में "राव जैतसी रो छंद" में राव लूणकर्ण को "कलियुग का कर्ण" कहा गया
    • जयसोम द्वारा रचित ग्रन्थ "कर्मचन्द्रवन्शोत्किर्तनकं काव्यम" में राव लूणकर्ण की दानशीलता की तुलना कर्ण से की गई
    • राव लूणकर्ण ने लूणकरणसर झील का निर्माण करवाया था

  • राव जैतसी
    • ​राव जैतसी ने 1534 ई. में काबुल के मुगल शासक कामरान (हुमायूँ का भाई) को पराजित किया
    • बीठू सूजा ने "राव जैतसी रो छंद" ग्रन्थ की रचना की
    • 1541 ई. में पाहेबा (जोधपुर) के युद्ध में मालदेव की सेना से लड़ता हुआ राव जैतसी वीर गति को प्राप्त हुआ

  • राव कल्याणमल (1541-74)
    • राव कल्याणमल ने खानवा के युद्ध 1527 ई. में राणा सांगा की ओर से भाग लिया था
    • 1570 ई. में अकबर के नागौर दरबार में राव कल्याणमल ने मुगल अधीनता स्वीकार की
    • कल्याणमल मुगल अधीनता स्वीकार करने वाला प्रथम राठौड़ शासक था
    • राव कल्याणमल ने 1544 ई. में गिरी सुमेल के युद्ध में मालदेव के विरुद्ध शेरशाह की ओर से भाग लिया था
    • राव कल्याणमल ने अपनी पुत्री का विवाह अकबर से साथ किया और अपने पुत्रो रायसिंह एवं पृथ्वीराज को मुगल दरबार में भेज दिया
    • राव कल्याणमल ने भटनेर के किले पर अधिकार किया था

  • राव कल्याणमल के पुत्र पृथ्वीराज को राजस्थानी साहित्य का पीथल कहा जाता है
  • पृथ्वीराज ने वेलि किशन रुक्मणी री ग्रन्थ लिखा, यह ग्रन्थ गागरोन दुर्ग में लिखा गया था

  • राव रायसिंह
    • ​1570 ई. के अकबर के नागौर दरबार के समय मुगल सेवा में सम्मिलित हुआ
    • अकबर के द्वारा राव रायसिंह को गुजरात एवं कंधार अभियान के लिए भेजा गया
    • अकबर ने राव रायसिंह को 1572 ई. में जोधपुर का प्रशासक नियुक्त किया गया
    • 1574 ई. में महाराजाधिराज की उपाधि के साथ बीकानेर का शासक बना
    • जहाँगीर ने 5000 का मनसब प्रदान किया
    • राव रायसिंह ने बीकानेर में जूनागढ़ दुर्ग का निर्माण करवाया
    • जूनागढ़ दुर्ग के दरवाजे पर जयमल - फत्ता की पाषाण मूर्तियाँ लगवाई
    • राव रायसिंह ने "रायसिंह महोत्सव" नामक ऐतिहासक ग्रन्थ अवम "ज्योतिष रत्नमाला" नामक ग्रन्थ पर "बाल बोधिनी" नाम से टीका लिखी
    • मुंशी देवीप्रसाद ने राव रायसिंह को "राजपूताने के कर्ण" की संज्ञा दी

  • राव कर्णसिंह
    • ​चिंतामणि भट्ट के ग्रन्थ शुकसप्तति में बीकानेर के शासक राव कर्णसिंह को "जंगलधर बादशाह" कहा गया
    • जाखणीयाँ गाँव के सीमा विवाद को लेकर नागौर के शासक अमरसिंह के मध्य मतीरे की राड के नाम से युद्ध हुआ
    • राव कर्णसिंह ने "साहित्य कल्पद्रुम" नामक ग्रन्थ लिखा
    • राव कर्णसिंह के दरबारी विद्वान गंगानद मैथिल ने कर्णभूषण एवं काव्य डाकिनी नामक ग्रन्थ लिखे
    • राव कर्णसिंह ने पूत्र पद्मसिंह और केसरीसिंह को मुगल उतराधिकार युद्ध में औरंगजेब की सहायतार्थ भेजे

  • राव अनूपसिंह
    • औरंगजेब ने राव अनूपसिंह को "महाराजा " एवं "माही मरातिब" की उपाधि प्रदान की
    • दक्षिण भारत से अनके मूर्तियाँ लाकर बीकानेर में "तैंतीस करोड़ देवताओं" के मंदिर में रखवाया
    • राजस्थानी ग्रंथो का संग्रह करके "अनूप संस्कृत" पुस्तकालय में रखवाया
    • राव अनूपसिंह के काल को बीकानेर चित्रकला शैली का स्वर्णकाल कहा जाता है
    • राव अनूपसिंह के समकालीन विद्वान आनन्दराम ने गीता का सर्वप्रथम मारवाड़ी गद्य एवं पद्य में अनुवाद किया
    • राव अनूपसिंह ने अनुपोदय, अनूप विवेक,काम प्रबोध एवं श्राद्ध प्रयोग चिंतामणि ग्रन्थ लिखे

  • राव सुजान सिंह के शासनकाल में भी मारवाड़ के शासक अजीतसिंह एवं नागौर के शासक बख्तावरसिंह ने बीकानेर पर आक्रमण किया था, लेकिन सफलता नही मिली

  • राव जोरावरसिंह ने हुरडा सम्मलेन (1734 ई.) में बीकानेर का प्रतिनिधित्व किया था

  • गजसिंह
    • 1747 ई. में गजसिंह के बड़े भाई अमरसिंह ने जोधपुर राज्य की सेना के साथ बीकानेर पर चढाई की परन्तु उसे गजसिंह से हार का सामना करना पड़ा
    • अवध के नवाब सफदरजंग को दबाने के लिए मुगल सेना के साथ अपनी सेना भेजी, लेकिन स्वयं कभी मुगल दरबार में नही गया
    • मुगल सम्राट ने गजसिंह को 7000 मनसब एवं "श्री राजराजेश्वर महाराजाधिराज महाराजा शिरोमणि श्री गजसिंह" का खिताब दिया
    • 1755 ई. में अकाल पड़ने पर प्रजा को अनेक इमारतों का निर्माण कार्य प्रारम्भ करवाकर बहुत से लोगों को काम देकर राहत प्रदान की थी
    • बीकानेर शहर के कोट का निर्माण करवाया

  • सूरतसिंह 
    • 21 मार्च 1818 को बीकानेर के सूरतसिंह ने ईस्ट इण्डिया कंपनी (अंग्रेजों) के साथ संधि की
    • सूरतसिंह ने 1805 ई. में भटनेर दुर्ग पर अधिकार कर दुर्ग का नाम हनुमानगढ़ रखा
    • सूरतसिंह को अपने सामन्तो के विद्रोह को अंग्रेजी सेना की सहायता से दबाना पड़ा
    • सूरतसिंह ने वर्तमान करणीमाता मंदिर का निर्माण करवाया

  • रतन सिंह
    • रतन सिंह के शासनकाल में 1844 ई. में बीकानेर रियासत में कनयाओ को न मारने की आण (शपथ) जारी की
    • 1844 ई. में आँग्ल अफगान व प्रथम एवं द्वितीय आँग्ल सिक्ख युद्ध में अंग्रेजों की सहायता की
    • अंग्रेजों के दबाव के बावजूद ब्रिटिश विद्रोही व जनप्रिय "जवाहरजी" को अंग्रेजों को सुपुर्द नही किया
    • बीकानेर में रतन बिहारी मंदिर का निर्माण करवाया

  • सरदार सिंह 
    • सरदार सिंह ने 1857 ई. की क्रांति को दबाने के लिए राजकीय सेना पंजाब एवं हरियाणा तक भेजी
    • राजस्थान का एकमात्र शासक था, जिसने व्यक्तिगत रूप से क्रांति के दमन में सक्रिय भाग लिया
    • 1868 ई. में बीकानेर राज पर प्रशासनिक नियंत्रण स्थापित करने के लिए सुजानगढ़ में अंग्रेजी एजेंसी की स्थापना की गई

  • डूंगरसिंह 
    • डूंगरसिंह के शासनकाल में में बीकानेर की प्रसिद्ध "बीकानेरी भुजिया" की शुरुआत हुई
    • 1878 ई. में डूंगरसिंह ने अंग्रेजों की सहायतार्थ काबुल में 800 ऊंट भेजे
  • महाराजा गंगासिंह (1887-1943) 
    • चीन के बोक्सर विद्रोह को दबाने के लिए गंगा रिसाला लेकर चीन गया, अंग्रेजों ने गंगासिंह को "चीन युद्ध मैडल" प्रदान किया
    • 1913 ई. में बीकानेर में प्रजा प्रतिनिधि सभा की स्थापना की
    • प्रथम विश्व युद्ध के बाद हुये "वर्साय" के शांति सम्मेलन में भाग लिया
    • महाराजा गंगासिंह 1921 से 1925 ई. तक "नरेंद्रमण्डल" के प्रथम अध्यक्ष रहे
    • महाराजा गंगासिंह ने तीनों गोलमेज सम्मेलन में भाग लिया
    • गंगासिंह ने बटलर समिति (1927 ई.) के समक्ष मांग रखी कि उनके संबंध भारतीय अंग्रेज सरकार से नही होकर इंग्लैंड के राजतंत्र के साथ माने जाये
    • "बीकानेर एक दिग्दर्शन" नामक पैम्पलेट में महाराजा गंगासिंह की दमनकारी नीतियों की आलोचना करने पर सार्वजनिक सुरक्षा कानून लागू किया एवं स्वामी गोपालदास, चंदनमल बहड, सत्यनारायण सर्राफ, एवं खूबचंद सर्राफ को "बीकानेर षड्यंत्र केस" के नाम पर गिरफ्तार किया
    • महाराजा गंगासिंह के शासनकाल में रघुवर दयाल ने 22 जुलाई, 1942 को बीकानेर प्रजा परिषद् की स्थापना की
    • पंजाब से गंगनहर लाकर "गंगानगर" बसाकर सिंचित क्षेत्र बनाया

  • शार्दूलसिंह
    • शार्दूलसिंह ने नोता (विवाह निमंत्रण कर) तख्तनशीनी की भाछ (उतराधिकार कर) समाप्त किया
    • द्वितीय युद्ध में बीकानेर के सेनाओ के निरिक्षण के लिए बर्मा एवं ईरान गया
    • के. एम. पन्नीकर को बीकानेर राज्य के प्रतिनिधि के रूप में संविधान निर्मात्री सभा के लिए मनोनीत किया
    • राजस्थानी शासकों में शार्दूलसिंह ने सर्वप्रथम भारतीय संघ अधिनियम पर हस्ताक्षर किये
    • बीकानेर के राठौड़ वंश का अंतिम शासक था