समान पात्रता परीक्षा 2022
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा आयोजन की जाने वाली समान पात्रता परीक्षा 2022 के परीक्षा पाठ्यक्रम (Syllabus) में राजस्थान की अर्थव्यवस्था को सम्मिलित किया गया है। जो इस परीक्षा की दृष्टि से महत्त्वपूर्ण है। उक्त परीक्षा के राजस्थान की अर्थव्यवस्था के पाठ्यक्रम के कुछ टॉपिक्स का विवरण निम्नानुसार है। जो आपकों परीक्षा की तैयारी हेतु उपयोगी साबित होगा।
✅ उधोगों का विकास व उनका स्थान, कृषि आधारित उद्योग, खनिज आधारित उद्योग, लघु, कुटीर एवं ग्रामोद्योग, निर्यात सामग्री, राजस्थानी हस्तकला।
RIICO
✔ राजस्थान सरकार द्वारा 1969 ई. में RIMDC [Rajasthan Industrial and Minerals Development Corporation] की स्थापना की, जो औद्योगिक विकास एवं खनिज विकास दोनों के कार्य सम्पन्न करती थी।
✔ वर्ष 1969 में राजस्थान इंडस्ट्रियल एवं मिनरल्स डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के तहत हो चुकी थी, लेकिन नवंबर, 1979 में राजस्थान राज्य खनिज विकास निगम के अलग से स्थापित होने के बाद रीको का कार्य औद्योगिक विकास के क्षेत्र तक सीमित कर दिया गया। इसे कंपनी अधिनियम, 1956 के अंतर्गत एक सार्वजनिक सीमित दायित्व वाली कंपनी के रूप में स्थापित किया गया था।
✔ वर्ष 1980 में राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास व विनियोजन निगम लिमिटेड (रीको) की स्थापना कर मुख्यालय जयपुर में रखा गया।
कार्य
✔ यह औद्योगिक क्षेत्र की शीर्ष संस्था के रूप में कार्य कर रहा है।
✔ औद्योगिक क्षेत्रों की स्थापना भी करता है।
✔ औद्योगिक क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाएं जैसे - विद्युत, सड़क इत्यादि विकसित करता हैं।
✔ लघु, मध्यम व वृहत उद्योगों को वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाता है।
नोट - रीको सूक्ष्म उद्योगों को वित्तीय सहायता उपलब्ध नहीं करवाता है।
✔ औद्योगिक क्षेत्रों को तकनीकी सहायता व प्रबंधकीय सेवाएं उपलब्ध करवाना।
✔ औद्योगिक विकास की योजनाएं लागू करवाना।
✔ वर्तमान में राजस्थान में कुल औद्योगिक क्षेत्र 348 है।
✔ वर्ष 2022-23 के बजट में 32 नए औद्योगिक क्षेत्रों की स्थापना करने की घोषणा की गई है।
विशेष आर्थिक क्षेत्र (Special Economic Zone)
✔ यह अवधारणा चीन से ली गई है और राजस्थान में सेज पॉलिसी 2000 बनाई गई।
✔ सेज एक्ट 2005 को 10 फरवरी 2006 से लागू किया गया है।
✔ सेज के तहत उद्योगों को 100% निर्यात करना पड़ेगा। राजस्थान में नया सेज एक्ट 2015।
✔ राजस्थान में निम्नलिखित सेज विकसित किए जा चुके हैं -
✔ प्रथम सेज सीतापुरा (चरण -I) जयपुर में जेम्स एवं ज्वेलरी क्षेत्र के लिए
✔ दूसरा महिंद्रा वर्ल्ड सिटी महापुरा, अजमेर रोड़ जयपुर में रीको के सहयोग से।
✔ तीसरा सीतापुरा (चरण - II) जेम्स व ज्वेलरी इकाइयों के लिए।
✔ राजस्थान में 5 सेज अधिसूचित या निर्माणाधीन है -
1.सोमानी सेज, खुशखेड़ा अलवर।
2.वाटिका सेज, जयपुर।
3.जेनपैक्ट सेज जयपुर।
4.मानसरोवर सेज जोधपुर।
5.आरएनबी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट सेज बीकानेर।
निर्यात संवर्धन औद्योगिक पार्क (EPIP)
✔ EPIP के तहत उद्योगों को 35 प्रतिशत निर्यात करना पड़ेगा।
✔ राजस्थान में 3 EPIP है -
1. सीतापुरा, जयपुर।
2. नीमराणा, अलवर।
3. बोरानाड़ा, जोधपुर।
जापानी पार्क
✔ JETRO (Japani External Trade Organisation) एवं रीको के सहयोग से -
1. प्रथम जापानी पार्क - नीमराणा, अलवर।
2. द्वितीय - घिलोठ, अलवर।
✔ जापानी इंस्टीट्यूट ऑफ मैन्युफैक्चरिंग एक्सीलेंस नीमराना, अलवर।
कोरियन पार्क
✔ KOTRA (Korean Trade Investment Promotion Agency) व रीको के सहयोग से।
✔ प्रथम कोरियन पार्क - घिलोठ, अलवर।
नोट - इसके साथ घिलोठ में सिरेमिक उद्योग टाइल आदि होने के कारण सरकार ने इसे सिरेमिक जोन बना दिया है।
नोट - सिरेमिक जोन - घिलोठ।
✔ सिरेमिक कॉम्प्लेक्स - खारा, बीकानेर।